एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बताया बिहार को कब मिलेगा विशेष दर्जा, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात

तेजस्वी ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिला पाए वो मुख्यमंत्री बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्या दिला पाएंगे? अपमान के बाद भी कुर्सी से नहीं चिपके रहते.

पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसको लेकर एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में बवाल मच गया है. नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि 2024 में अगर हमारा गठबंधन बिहार की 40 में से 39 सीटें जीतता है तो जो भी प्रधानमंत्री होंगे, स्वयं पटना आकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेंगे. क्योंकि हम नीति, सिद्धांत, सरोकार, विचार और वादे पर अडिग रहते हैं. हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है. हम जो कहते हैं वो करते हैं.

बिहार की नहीं, सिर्फ कुर्सी की चिंता

तेजस्वी ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय (Patna University) को केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) का दर्जा नहीं दिला पाए वो मुख्यमंत्री बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्या दिला पाएंगे? क्या यही 40 में से 39 सांसदों वाला डबल इंजन है? तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार थक चुके हैं और वे पहले भी इस बात को कह चुके हैं. अब तो उनकी पार्टी स्वयं मान रही है कि मुख्यमंत्री के साथ साथ पार्टी भी थक चुकी है. इन्हें बिहार की नहीं सिर्फ कुर्सी की चिंता है. अगर कुर्सी की चिंता नहीं होती तो इतने विरोधाभासों और अपमान के बाद भी कुर्सी से नहीं चिपके रहते.

केंद्र का समर्थन करती दिखी बीजेपी

बता दें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसको लेकर काफी दिनों से मांग हो रही है. जब प्रधानमंत्री पटना आए थे तो पटना विश्वविद्यालय को भी केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग रखी गई थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ. मंगलवार को ही बीजेपी के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार को नरेंद्र मोदी ने काफी कुछ दिया है. बिहार को मांगने की जरूरत नहीं है. राज्यों को तो आभार पत्र भेजना चाहिए. अपने बयान से पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्र और पार्टी के ही समर्थन करते दिखे.

यह भी पढ़ें- 

JDU को BJP की सलाह, केंद्र से मांगने की जरूरत नहीं, नरेंद्र मोदी ने बिहार को बहुत दिया, हमें तो आभार पत्र भेजना चाहिए

Bihar News: सिवान में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, बिजली के तार टूटकर गिरे, 15 लाख का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget