एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से शराबंबदी को लेकर पूछे कई सवाल, कहा- आंकड़े में घालमेल कर रही है सरकार

Sushil Modi: छपरा में शराब से मौत के बाद बिहार की राजनीति में ये मुद्दा तूल पकड़ लिया है. इस मुद्दे को लेकर सोमवार को सुशील मोदी ने सरकार पर निशाना साधा.

पटना: शराबबंदी (Liquor Ban in Bihar) को लेकर बिहार में अभी राजनीतिक बयानबाजी जारी है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी (BJP) काफी एक्टिव है. सरकार को हर तरफ से घेर रही है. बीजेपी से राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर हमलावर हैं. उन्होंने सोमवार को एक बार फिर सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में फर्जी आंकड़े जारी कर रही है. जेडीयू (JDU) के प्रवक्ता जहरीली शराबकांड में मौत, सजा और गिरफ्तारी के फर्जी आंकड़े परोस रहे हैं.

सरकार गवाह पेश करने में नाकाम रही- सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि सरकार जहरीली शराब से मौत के छह साल के वर्षवार आंकड़े आधिकारिक रूप से वेबसाइट पर जारी क्यों नहीं करती? गोपालगंज के जहरीली शराबकांड में 19 लोगों की मौत हुई, जबकि राज्य सरकार ने केवल छह लोगों के मरने की जानकारी केंद्र सरकार को क्यों दी ? इस घटना मे स्थानीय अदालत ने जिन 13 अभियुक्तों को फांसी या उम्र कैद की सजा सुनायी, वे सभी साक्ष्य के अभाव में हाईकोर्ट से बरी हो गए. सरकार मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाह पेश करने में नाकाम क्यों रही? 

'सुप्रीम कोर्ट में अपील क्यों नहीं हुई'

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि गोपालगंज की घटना में 14 पीड़ित परिवारों को उत्पाद कानून की धारा-42 के तहत 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया गया था. अब सरकार कैसे कह रही है कि शराबकांड के पीड़ितों को मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है. जहरीली शराब बेचने के दोषियों से मुआवजा वसूलने की कार्रवाई पर जब हाईकोर्ट ने रोक लगा दी, तब सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील क्यों नहीं की? वहीं, बता दें कि इन दिनों सुशील मोदी शराबबंदी को लेकर सरकार से प्रतिदिन कई सवाल कर रहे हैं और बिहार में शराबबंदी को फेल बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Corona News: पटना में बिना मास्क के घूम रहे लोग, सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं, जानें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget