एक्सप्लोरर

Bihar Politics: गतिरोध खत्म! CM नीतीश ने विधानसभा स्पीकर के साथ की बैठक, मंत्रियों की मौजूदगी में हुई बातचीत

बैठक विधानसभा परिसर के एनेक्सी में हुई. मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. करीब 30 मिनट तक बैठक हुई है. संभावना जताई जा रही है कि बुधवार से सदन की कार्यवाही सामान व्यवस्था के तहत संचालित होगी.

पटना: बिहार विधानसभा में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) और सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीच सोमवार को हुई बहस पर विवाद जारी है. पूरे मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है. वहीं, सत्ता पक्ष के नेता भी सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, इसी विवाद के बीच मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री ने स्पीकर के साथ बैठक की. सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा में शुरू हुए गतिरोध को विधानसभा में ही खत्म करने की कोशिश हुई. बैठक में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) व रेणु देवी (Renu Devi) मौजूद रहीं.

सब कुछ सामान्य होने की है संभावना

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey), संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) भी बैठक में मौजूद थे. बैठक विधानसभा परिसर के एनेक्सी में हुई. मीडिया को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई. करीब 30 मिनट तक बैठक हुई है. संभावना जताई जा रही है कि बुधवार से सदन की कार्यवाही सामान व्यवस्था के तहत संचालित होगी तथा विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा सदन में मौजूद रहेंगे. 

Bihar News: बिना इलाज के बेटे की बिगड़ी हालत तो मुंह से खुद ऑक्सीजन देने लगा पिता, अब Viral हो रहा वीडियो

दरअसल, बजट सत्र के 11वें दिन बीजेपी (BJP) विधायक संजय सरावगी (Sanjay Sarawagi) ने लखीसराय में बढ़ते अपराध के मामले को उठाया था. बीजेपी विधायकों द्वारा सदन में आए दिन यह मुद्दा उठाया जा रहा था. ऐसे में सोमवार को ऐसा होते देख नीतीश कुमार भड़क गए और सदन में उनका रौद्र रूप देखने को मिला. सीएम नीतीश ने स्पीकर से कहा कि आप संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं. इस तरह से विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलती है. एक ही विषय को हर दिन उठाया जा रहा है. यह बिल्कुल गलत है. हम यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

संविधान से चलता है सिस्टम 

नीतीश कुमार ने कहा कि लखीसराय के मामले में विशेषाधिकार समिति की जो रिपोर्ट आएगी उस पर हम जरूर विचार करेंगे. अगर किसी को भी लग रहा है कि भ्रम की स्थिति है, तो हम बातचीत करेंगे. संविधान से सिस्टम चलता है. कोई भी अपराध/क्राइम का रिपोर्ट सदन में नहीं बल्कि कोर्ट में जाता है. क्या यह सब बताने की जरूरत है? यह भी क्या यहां के लोगों को नहीं पता है? उन्होंने स्पीकर से कहा कि एक ही मामले को लेकर सदन में इस तरह ड्रामा नहीं होना चाहिए. जो चीज जिसका अधिकार है, उसको करने दीजिए.

स्पीकर ने दिया करारा जवाब

इधर, सीएम की बात सुन विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा चुप नहीं बैठे और उन्होंने कहा, " लखीसराय मामले में पुलिस खानापूर्ति कर रही है. ठीक से जांच नहीं कर रही है. वह मेरा क्षेत्र है. वहां मैं जाता हूं तो लोग पूछते हैं कि आप इतने बड़े पद पर बैठे तब भी घटना में उचित कार्रवाई नहीं हो रही है. जनता को जवाब देना मुश्किल हो जाता है. जहां तक संविधान की बात है, मुख्यमंत्री जी आप संविधान को मुझसे ज्यादा अच्छे से समझते हैं. मैं आपसे सीख रहा हूं. आप लोगों ने मुझे विधानसभा अध्यक्ष बनाया है लेकिन आसन को हतोत्साहित करने की बात न हो. लखीसराय मामले में जनता मुझसे पूछती है कि थाना प्रभारी और DSP क्यों नहीं सुन रहे आपकी. सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही हैं. मैं भी जनप्रतिनिधि हूं. इस मामले में स्थानीय लोगों को मैं जवाब नहीं दे पा रहा हूं."

सदन में सोमवार को हुई इस घटना के बाद स्पीकर नाराज हो गए और मंगलवार को वे सदन में भी नहीं आए. इस बात को लेकर बीजेपी विधायकों में भी नाराजगी थी. वहीं, आरजेडी ने भी इस मामले में नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आरजेडी का स्पष्ट कहना है कि स्पीकर का पद संवैधानिक पद है. वह किसी पार्टी के नहीं हैं. नीतीश कुमार ने स्पीकर को जलील, अपमानित किया. नीतीश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें -

BSEB 12th Result 2022: इंतजार खत्म! कल जारी होगा बिहार बोर्ड के इंटर की परीक्षा का परिणाम, शिक्षा मंत्री करेंगे टॉपर्स का एलान

Nalanda News: शिक्षक नियोजन के काउंसलिंग के दौरान पथराव, डीपीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त, इस बात को लेकर हुआ हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
Bihar NEET Protest Live: बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget