एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर ने बताया किसका वोट काटने वाले हैं, क्या PK बनाएंगे अपनी पार्टी? लोगों के वोट में चौंकाने वाले नतीजे

Jan Suraj Padyatra: रविवार को जन सुराज पदयात्रा के 43वे दिन हो गए. बेतिया में अधिवेशन का आयोजन हुआ. इस दौरान प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

बेतिया: जन सुराज पदयात्रा के 43वें दिन रविवार को बेतिया के एम जे के कॉलेज में जिला अधिवेशन का आयोजन हुआ. इस दौरान अधिवेशन में जन सुराज पार्टी बनने पर आम सभा के दौरान मतदान हुआ. सभी के सामने मतों की गिनती भी हुई जिसमें चौंकाने वाले नतीजे आए. 2887 लोगों में केवल 89 लोग पार्टी नहीं बनाने के खिलाफ रहे. बाकी 2, 808 लोगों ने हां की मुहर लगाई. नतीजे आने के बाद प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार की महागठबंधन सरकार और बीजेपी पर जमकर वार किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारे 40 दिनों के यात्रा में यह चर्चा है कि महागठबंधन और बीजेपी में से किसका वोट कटेगा. असल में अगर जनता जाग गई तो दोनों को काटकर अलग कर देगी.

जनता एक बार जाग गई तो महागठबंधन-बीजेपी का पत्ता साफ

प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरा सपना बिहार का मुख्यमंत्री बनना नहीं है. मेरा सपना है कि अपने जीवन में ऐसा बिहार देख सकूं जहां मुंबई, गुजरात से लोग काम करने बिहार आएं. लोग कह रहे हैं कि आपने बहुत कठिन काम ले लिया है यह कैसे संभव होगा. बिहार में इतनी जाति, बाहुबल, पैसा है, पहले से समीकरण है. प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं केवल यहां लड़ने नहीं आया मैं तो लड़कर जीतने आया हूं. उन्होंने कहा की अभी मुझे केवल 40 दिन हुए हैं और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि किसका वोट कटेगा. महागठबंधन का वोट कटेगा या बीजेपी का वोट कटेगा. तो मैं आपको बता दूं कि जनता अगर एक बार जाग गई तो दोनों को काटकर अलग कर देगी.

बिहार की राजनीति को मोतियाबिंद नहीं, मोदीयाबिंद हो गया

जन सुराज पदयात्रा अधिवेशन में जनता के समक्ष राजनीतिक प्रहार करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में मोदीयाबिंद का बहुत गहरा असर है. साथ ही जनता से अपील करते हुए प्रशांत किशोर ने लोगों को मोदीयाबिंद वाली राजनीति से निकलने के लिए कहा. कहा कि ध्यान दें जंगल राज फिर से नहीं आने देना है और जो अफसरशाही का नया जंगल राज नीतीश कुमार ने बनाया है  इसका भी समापन करना है. तीनों को खत्म करना है. ये जनता की सरकार बननी है प्रशांत किशोर की नहीं.

रोजगार का बड़ा केक बनेगा तो सब का हिस्सा बड़ा होगा

बिहार के युवाओं को रोजगार देने की प्राथमिकता पर प्रशांत किशोर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम बिहार में इतनी नौकरियां पैदा कर देंगे कि आरक्षित और अनारक्षित वर्गों से आने वाले सभी युवाओं को मौका मिले. आगे कहा कि वर्तमान स्थिति यह है कि नौकरी उपलब्ध नहीं और जो सीमित नौकरियां हैं उसके लिए आपसी संघर्ष बहुत है. इसी बात का फायदा लेते हुए नेता आपको ठगते हुए हर बार कह देते हैं कि हमें वोट दे दीजिए. हम आपको नौकरी दिलवा देंगे. फिर आप उनके बंधुआ मजदूर बन जाते हैं. इसलिए जब रोजगार का बड़ा केक बनेगा तो उसमें सभी वर्गों का हिस्से भी बड़ा होगा.

2, 808 लोगों ने जन सुराज अभियान को पार्टी बनाने की बात कही

अधिवेशन में पश्चिम चंपारण के 18 प्रखंडों के हजारों लोग शामिल हुए. अधिवेशन में जन सुराज के पार्टी बनने पर आम सभा के दौरान मतदान हुआ और सभी के सामने मतों की गिनती भी हुई. मतदान का नतीजा लगभग एकतरफा रहा. मतदान में कुल 2887 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें से 2808 लोगों ने जन सुराज अभियान को एक राजनीतिक दल बनने के पक्ष में वोट दिया. सिर्फ 89 लोगों ने राजनीतिक दल बनने के खिलाफ वोट किया.

यह भी पढ़ें- ‘OBC आरक्षण बढ़ाने के लिए हमारी पार्टी केंद्र पर डालेगी दबाव’, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 27% रिजर्वेशन वाला दायरा बढ़ना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget