एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ललन सिंह कृष्ण तो नीतीश बने अर्जुन, अभिमन्यु बनकर उपेंद्र कुशवाहा तोड़ेंगे चक्रव्यूह! तैयार हुआ 2024 का 'प्लान'

Bihar News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सोमवार को जेडीयू की ओर से युवा मांगे रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपेंद्र कुशवाहा ने 'पत्र संग्रह रथ यात्रा' को रवाना किया.

पटना: बेरोजगारी के मुद्दे पर जेडीयू (JDU) अब 'मिशन 2024' (Mission 2024) की लड़ाई को लड़ने की तैयारी में है. समस्तीपुर के दलसिंहसराय में सोमवार को जेडीयू की ओर से युवा मांगे रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने हरी झंडी दिखाकर 'पत्र संग्रह रथ यात्रा' को रवाना किया. रथ में महाभारत की तरह शंखनाद करने का एलान किया गया है. महाभारत के योद्धाओं को जेडीयू के योद्धाओं से जोड़ा गया है.

पोस्टर में ललन सिंह सीएम नीतीश कुमार के सारथी यानी कृष्ण भगवान बन कर उनकी रथ को संभाल रहे हैं. पीछे अर्जुन बने नीतीश कुमार विरोधी पर निशाना लगा रहे हैं. लोकसभा चुनाव में रणक्षेत्र की चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए उपेंद्र कुशवाहा को अभिमन्यु के रूप में पोस्टर के जरिए दिखाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धृतराष्ट्र दिखाया गया है. रथ के माध्यम से रोजगार के लिए युवाओं को प्रेरित कर डाक पत्र के माध्यम केंद्र की मोदी सरकार से और रोजगार मांगने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: आरा में पत्नी की हत्या, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह, मारने के बाद लाश के पास बैठा रहा पति

सफलता जरूर मिलेगी: उपेंद्र कुशवाहा

इधर, विपक्ष को एकजुट करने में सफलता मिलने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जब नीतीश कुमार जी निकल गए हैं तो सफलता तो अवश्य मिलेगी. केंद्र की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार लगातार रोजगार को खत्म कर रही है और सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है. इससे रोजगार और खत्म हो जाएगा. मोदी की सरकार ने जो जनता से वादा किया है उन वादों को केंद्र की सरकार पूरा करे नहीं तो 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी हार तय है. बिहार की सरकार 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी के साथ रोजगार देने पर काम कर रही है. जल्द ही बिहार में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा. बिहार से अभियान की शुरुआत हो गई है.

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में शौच के लिए घर से बाहर निकला था युवक, रात में गला रेत कर हत्या, 8 तारीख को मिली थी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget