एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू ने बीजेपी को बताया आरक्षण विरोधी, मोहन भागवत को लेकर ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान

JDU One Day Protest in Bihar: बिहार के हर जिला मुख्यालय में नीतीश की पार्टी पोल खोल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना दे रही है. पटना के गांधी मैदान में आज धरना दिया गया.

पटना: नगर निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2022) पर लगी रोक को लेकर बीजेपी के खिलाफ नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी बिहार के हर जिला मुख्यालय में आज गुरुवार को पोल खोल कार्यक्रम के तहत धरना दे रही है. पटना में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh), प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास बैठ कर एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान ललन सिंह ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया.

ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी हमेशा से आरक्षण विरोधी है. 2015 के चुनाव के पहले में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करना चाहिए. आरक्षण व्यवस्था पर सोचने की जरूरत है. बीजेपी का दूसरा नाम भारतीय झूठा पार्टी है. यह चाहती है कि सौ बार एक ही बात को झूठ बोलो कि लोग इसे सच मान जाएं और इसी के तहत नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ा के आरक्षण को खत्म करने का काम किया गया है. यह केंद्र सरकार की साजिश के तहत हुआ है.

ललन सिंह ने उठाए कई सवाल

आगे ललन सिंह ने कहा कि 2007 से बिहार में अति पिछड़ा को आरक्षण मिला हुआ है. 2007, 2012 और 2017 में इसी के तहत चुनाव हुआ. उस वक्त सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों ने इसे वैध करार दिया लेकिन ऐसा क्या हो गया कि 2022 में इस व्यवस्था को हाई कोर्ट द्वारा अवैध करार दे दिया गया? आयोग गठन की बात कही गई जो लंबी प्रक्रिया है. बीजेपी के झूठ को हम लोग जनता के बीच लाने के लिए पोल खोल कार्यक्रम कर रहे हैं. हम लोग अति पिछड़ा समाज के बीच जाएंगे और बीजेपी के आरक्षण विरोधी कारनामे को बताएंगे.

मुख्यमंत्री हमेशा से अति पिछड़ों के साथ: उमेश कुशवाहा

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है और उसका पोल खोलना जरूरी है. बीजेपी आरक्षण विरोधी इसलिए कि नगर निकाय चुनाव उसी के कारण रद्द करना पड़ा. बीजेपी द्वारा इसे रद्द कराया गया है. कहा कि नीतीश कुमार आरक्षण विरोधी होते तो पंचायत में आरक्षण कैसे देते हैं और ईबीसी और ओबीसी उन्हीं की सरकार में लागू हुआ है.

यह भी पढ़ें- Bihar Dengue News: बिहार में जानलेवा हुआ डेंगू, घर में करें ये छोटे उपाय और इस बीमारी से बचिए, पढ़ें अपने काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget