एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'संयोजक बनने के लिए नीतीश कुमार आवेदन दिए हैं क्या?', JDU का बड़ा बयान

Lok Sabha Elections 2024: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बयान दिया है. कहा कि नीतीश कुमार को कोई पद नहीं चाहिए. वह किसी पद के इच्छुक नहीं हैं.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है. इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को संयोजक बनाया जा सकता है. बीते गुरुवार (04 जनवरी) को दिल्ली में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी. इन सबके बीच इंडिया गठबंधन में शामिल दलों की सबसे पहले प्राथमिकता है कि सीटों का बंटवारा हो जाए. हालांकि अभी तक यह नहीं हो सका है. इन सबके बीच संयोजक पद को लेकर भी बयानबाजी हो रही है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने शुक्रवार (05 जनवरी) को पत्रकारों से बातचीत में इस पर बड़ा बयान दिया.

'नीतीश कुमार किसी पद के इच्छुक नहीं'

नीरज कुमार ने कहा कि सियासी गलियारे में लगातार नीतीश कुमार को लेकर संयोजक पद के लिए चर्चा हो रही है. वो आवेदन दिए हैं क्या? संयोजक का पद किसने सृजित कर दिया है? जान बूझकर प्रयास किया जा रहा है कि नीतीश कुमार की जो मुहिम है उस पर कहीं न कहीं विराम लग जाए. बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी को पता होना चाहिए कि नीतीश कुमार किसी पद के इच्छुक नहीं हैं. कोई उम्मीदवार नहीं हैं.

अपने बयान में जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सुशील कुमार मोदी को लेकर आगे कहा, "जहां तक संयोजक पद की मर्यादा पर आप सवाल खड़ा कर रहे हैं तो आप देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए गए निर्णय कि जॉर्ज फर्नांडिस संयोजक रहेंगे, आप इतिहास के उन पन्नों को कुरेद कर अटल जी को भी अपमानित कर रहे हैं. इस तरह का आचरण राजनीति में सही नहीं है. नीतीश कुमार तो इंडिया गठबंधन के सृजनकर्ता हैं. नीतीश कुमार किसी पद के उम्मीदवार नहीं हैं."

बता दें कि बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने गुरुवार को बयान दिया था कि संयोजक का काम मुंशी का होता है. नीतीश कुमार को पद स्वीकार नहीं करना चाहिए. वह पीएम उम्मीदवार बनने चले थे और संयोजक बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Ayodhya: 'टैक्स के पैसे धार्मिक आयोजनों में नहीं लगाए जा सकते', राम मंदिर पर बोले अख्तरुल ईमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget