एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश ने विपक्ष के वार पर किया पलटवार, कहा- जिसे समाज सुधार के बारे में जानकारी नहीं, वो क्या बोलेंगे

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि किसी को अगर समाज सुधार के बारे में जानकारी नहीं है तो वो उसके बारे में क्या कहेगा. विकास के काम तो हो ही रहे हैं. कौन क्या बोल रहा है, इससे हमें कोई मतलब नहीं है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 22 दिसंबर से समाज सुधार अभियान (Samaaj Sudhar Abhiyan) पर निकलने वाले हैं. यात्रा को लेकर सारी तैयारी कर ली गई है. हालांकि, विपक्ष मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर हमलावर है और तरह-तरह के बयान दे रहा है. ऐसे में सोमवार को मुख्यमंत्री ने विपक्ष के सभी वार पर पलटवार किया है. जनता दरबार कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज सुधार अभियान को लेकर विपक्ष के बयानबाजी के सवाल पर कहा कि कौन क्या बोल रहा है, इससे हमें कोई मतलब नहीं है.

कई तरह के काम किए गए

उन्होंने कहा कि समाज सुधार अभियान चलाकर हम लोग नशा मुक्ति चाहते हैं. हम लोग चाहते हैं कि राज्य में दहेज प्रथा समाप्त हो, बाल विवाह से मुक्ति मिले. गांव से लेकर शहर तक जो गरीब तबके के लोग हैं, उनकी जरूरतें पूरी हों. इसके लिए हम लोगों ने कई तरह के काम किए हैं. गरीब तबके के कितने लोगों को उसका लाभ मिला, इसकी भी जानकारी लेंगे. जब भी हम यात्रा पर जाते हैं, तो महिलाएं इन सब बातों से खुश होती हैं कि उनको कई प्रकार का काम करने का मौका मिला और जिससे उनका जीवनयापन बढ़िया से चल रहा है.

VIDEO: शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल के बयान के बाद फिर चर्चा में आए लालू प्रसाद यादव, हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के ऐसे लोग जो हाशिये पर हैं, वैसे परिवारों की पहचान कर उनकी सहायता के लिए जीविका से जोड़ने का काम किया जा रहा है. किसी को अगर समाज सुधार के बारे में जानकारी नहीं है तो वो उसके बारे में क्या कहेगा. विकास का काम तो हो ही रहे हैं. उसके लिए हम हमेशा समीक्षा करते हैं. आपदा से मुक्ति दिलाने के लिए कितना काम किया जा रहा है, बाढ़ राहत हो या सूखे की समस्या हो, हर क्षेत्र में विकास का काम किया गया है.

विकास के कार्यों की जानकारी लेंगे

सीएम नीतीश ने कहा कि सब काम हम लोग किए, लेकिन इन सब चीजों के साथ-साथ समाज सुधार का अभियान जारी रहना चाहिए. समाज सुधार के लिए जितनी बातें हम लोग करते रहे हैं, उसको साथ लेकर हम बारह जगह पर जा रहे हैं. महिलाओं से बातचीत करेंगे और उनकी बात सुनेंगे और अपनी बात कहेंगे. प्रमंडल के जिलों के सारे अधिकारियों को बुलाकर एक-एक चीज की समीक्षा और विकास के कार्यों की भी पूरी जानकारी लेंगे. ये यात्रा नहीं है, ये समाज सुधार अभियान है. हम लोगों का ये कैम्पेन चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें -

Gopalganj News: नाबालिग का एकतरफा प्यार, लड़के के ‘पागलपन’ से गुस्साए ग्रामीणों ने घर से सामान निकालकर लगा दी आग

Janata Darbar: ‘मुख्यमंत्री तक जाता है कमीशन’, जनता दरबार में नीतीश कुमार के सामने ही युवक ने कह दी यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget