एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी ने नीतीश कुमार को समझाया उम्र का 'हिसाब-किताब', कहा- कई राज्यों में हैं कम आयु वाले CM

BJP Nikhil Anand Statement: बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है. मुख्यमंत्री के दिए गए बयान को लेकर ही बीजेपी नेता ने जवाब दिया है.

पटना: हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की ओर से चिराग पासवान (Chirag Paswan) और उनके पिता रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) को लेकर दिए गए एक बयान पर बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद (BJP Nikhil Anand) ने हमला बोला है. गुरुवार को निखिल आनंद ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर बयान जारी कर निशाना साधा. बीजेपी नेता निखिल आनंद ने कहा कि ऐसा लगता है नीतीश कुमार पार्ट टाइम मुख्यमंत्री और फुल टाइम बिहार के गृह मंत्री हो गए हैं.

निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद अप्रत्यक्ष तौर पर उपमुख्यमंत्री को सौंप रखा है. जब भी राजनीतिक बात होती है तो वो इन दिनों अलग-अलग तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं. रामविलास पासवान जैसे कद्दावर नेता और बिहार के सम्मानित नेता का उन्होंने एक तरीके से अपमान किया कि दिल्ली में उन्होंने शादी की थी. इस तरीके से अगर नीतीश कुमार पर्सनल बयान देते हैं तो उनके मानसिक संतुलन को दर्शाता है.

'नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि मुझे लगता है कि नीतीश कुमार को क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट से कंसल्ट करना चाहिए. आरजेडी ने उन पर दबाव बना दिया है. नीतीश कुमार ने जिस तरीके से रामविलास पासवान का अपमान किया है उन्हें माफी मांगनी चाहिए. हर किसी को वो जिस तरीके से बच्चा कहकर खारिज करते हैं. राजनीति में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता है. 

चिराग पासवान के बच्चा वाले बयान को लेकर निखिल आनंद ने कहा कि देश में कई राज्यों में कम उम्र के भी मुख्यमंत्री हैं. उनसे ज्यादा वरिष्ठ लोग उन्हीं की मंत्रिमंडल में मंत्री होते हैं. क्या राजनीति में उम्र के तकाजे के अनुसार नीतीश कुमार इस तरीके से रिजेक्ट करते रहेंगे? ये लगता है कि नीतीश कुमार बहस और विमर्श से भाग रहे हैं. जब गंभीर सवाल पूछा जाता है तो नीतीश कुमार हल्के फुल्के तरीके से अपशब्दों से जवाब देते हैं. मुख्यमंत्री के तौर पर हम सब उनका सम्मान करते हैं. रामविलास पासवान के लिए जिन शब्दों का उन्होंने इस्तेमाल किया यह दुर्भाग्यपूर्ण है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मुख्यमंत्री जी हिम्मत है तो सामने से सीने पर वार कीजिए', नीतीश कुमार पर बरसे चिराग पासवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget