एक्सप्लोरर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, क्या 'PM मिशन' को पूरा करने का है प्लान?

Prashant Kishor and CM Nitish Kumar: मंगलवार की शाम चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीएम से मुलाकात की है. करीब दो घंटे तक दोनों नेताओं में बात हुई है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मंगलवार की शाम चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मुलाकात की है. कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई है. सबसे बड़ा सवाल है कि प्रशांत किशोर अचानक नीतीश कुमार से क्यों मिलने पहुंचे क्योंकि लगातार पीके अपने दौरे में मुखर होकर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोल रहे थे. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं पीएम मिशन (PM Mission) को पूरा करने का कोई प्लान तो नहीं है? फिलहाल इस मुलाकात पर अभी आधिकारिक रूप से किसी का बयान नहीं आया है.

क्या कयास लगाए जा रहे हैं?

प्रशांत किशोर ने एबीपी न्यूज के इंटरव्यू में यह कहा था कि आज नीतीश कुमार वही कर रहे हैं जो काम प्रशांत किशोर पहले कह चुके थे. उस वक्त नीतीश कुमार समझ नहीं पाए थे. अगर बिहार में एंटी बीजेपी की राजनीति करनी है 2024 के लिए तो प्रशांत किशोर की रणनीतिकार के रूप में अहम भूमिका हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Watch: 15 से 20 रुपये खर्च कर घूमें 150 किलोमीटर, भागलपुर के छात्र ने बनाई ऐसी बाइक कि हो जाएंगे दीवाने

एक अणे मार्ग पहुंचे थे पीके

सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एक अणे मार्ग पहुंचे थे. वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर को अपने खेमे में लाने के लिए पवन वर्मा को नीतीश कुमार ने टास्क दिया था. नीतीश कुमार ने पूर्व राजदूत को अपना दूत बनाकर भेजा था. आखिरकार मुख्यमंत्री और प्रशांत किशोर की मुलाकात हो गई. दोनों ने करीब दो घंटे तक बैठकर बात की है.

लगातार सीएम के खिलाफ बोल रहे थे पीके

नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की इस मुलाकात से पहले पीके लगातार अपनी सभाओं में सीएम के खिलाफ बोल रहे थे. प्रशांत कुमार ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि अगर फेविकोल कंपनी वाले मिलेंगे तो वो उनको सलाह देंगे कि वो नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें. प्रशांत ने कहा कि किसी की भी सरकार हो, लेकिन वो कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं. इसी तरह प्रशांत किशोर ने कई और बयान भी दिए हैं.

यह भी पढ़ें- Darbhanga: जांच में दोषी पाया गया छात्राओं से 'गंदी बात' करने वाला प्रोफेसर, पढ़ें LNMU के कुलसचिव ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget