एक्सप्लोरर

Operation Langda: बिहार में क्या है ऑपरेशन लंगड़ा? क्यों अपराधियों को पैर में मारी जा रही है गोली 

Operation Langda: पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के तहत की जा रही है. बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब कमर कस ली है.

Bihar Police Operation Langda: बिहार में इन दिनों क्राइम सिर चढ़कर बोल रहा है. यही वजह है कि बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 'ऑपरेशन लंगड़ा' शुरू किया है. इस अभियान के तहत पुलिस कुख्यात अपराधियों के पैर में गोली मारती है और फिर जब वो घायल हो जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. इसका मकसद अपराधियों में खौफ पैदा करना और उन्हें दोबारा अपराध करने से रोकना है.

अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति

पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत की जा रही है. बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अब कमर कस ली है. इस ऑपरेशन का मकसद कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसना और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू करना है.

दरअसल ये अभियान उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शुरू किया गया है. 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत बिहार पुलिस इन दिनों पूरे एक्शन में है. पिछले 10 दिनों में पटना, दानापुर मुजफ्फरपुर, वैशाली, और दरभंगा समेत कई जिलों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल है.

इस अभियान के तहत पुलिस ने कई ऐसे अपराधियों को पकड़ा, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे. भागने की कोशिश करने या पुलिस पर हमला करने की स्थिति में पुलिस अपराधियों के पैर में गोली मार रही है, फिर उसे गिरफ्तार कर लेती है.

ऑपरेशन के तहत किसी की मौत नहीं

बिहार पुलिस के मुताबिक इस ऑपरेशन के तहत अब तक किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन कई अपराधी घायल हुए हैं. पुलिस का कहना है कि यह ऑपरेशन सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर चलाया जा रहा है. कई अवैध हथियार, चोरी का सामान भी बरामद किया गया है. मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Samrat Chaudhary: 'बिहार का राजनीतिक गब्बर...', बोले सम्राट चौधरी- लालू यादव के डर से लोग करते थे पलायन

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget