एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस के अधिकारी अब करेंगे स्मार्ट वर्क, फाइलों की जगह हाथों में लेकर चलेंगे टैब

डीएसपी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की तरफ ये पहला कदम है. आने वाले दिनों में थाने और पुलिस की कागजी कार्रवाई को सीमित कर पेपरलेस और ऑनलाइन तरीके अपनाए जाएंगे.

हाजीपुर: सूबे में आने वाले दिनों में बिहार पुलिस के अधिकारी डायरी, पेन और फाइल बदले हाथों में टैब लिए नजर आएंगे. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी एडवांस गैजेट की मदद से थानों में काम करते दिखेंगे. दरअसल, ई-पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत बिहार में पुलिस अधिकारियों को टैब मुहैया कराया गया है, जिससे वे पेपरलेस पुलिसिंग को बढ़ावा देंगे.

पुलिस अधिकारियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

कार्यक्रम के तहत हाजीपुर पुलिस मुख्यालय के सभी थानों और ओपी के पुलिस अधिकारियों को टैब मुहैया कराया गया है और ई-पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी गई है. पुलिसिंग के नए ऐप को इस्तेमाल का तरीका भी पुलिस अधिकारियों को सिखाया गया है. दरअसल, बिहार पुलिस तेजी से डिजिटल होने की तरफ अग्रसर है और आने वाले दिनों में थाने में होने वाले सभी काम काज को डिजिटल करने की तैयारी है. ऐसे में सभी पुलिस अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग देने का सिलसिला जारी है.

अपनाया जाएगा पेपरलेस तरीका

इस संबंध में हाजीपुर मुख्यालय डीएसपी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की तरफ ये पहला कदम है. आने वाले दिनों में थाने और पुलिस की कागजी कार्रवाई को सीमित कर पेपरलेस और ऑनलाइन तरीके अपनाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में पुलिस के सभी काम काज को डिजिटल किया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी और पुलिस के काम में तेजी आएगी. पासपोर्ट वेरिफिकेशन होगा आसान

गौरतलब है कि हाल ही में तिरहुत प्रमंडल के आईजी ने एक नंबर जारी किया था और सनहा जैसी छोटी-मोटी शिकायतों के लिए व्हाट्सअप के जरिए घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी थी. अब बिहार पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन में लगने वाली देरी को कम करने के लिए एम-पासपोर्ट ऐप लॉन्च किया है. पासपोर्ट ऑफिस, मुख्यालय और थानों के बीच कागजों की अदला बदली में लगने वाले समय को खत्म करने के उद्देश्य से इंटरनेट और ई-वेरिफिकेशन के सुविधा की शुरुआत की है.

यह भी पढ़ें -

CM नीतीश आज जाएंगे दिल्ली, कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात कोसी क्षेत्र के तीन नेताओं के मंत्री बनने से जनता खुश, शपथग्रहण के बाद इस अंदाज में मनाया जश्न
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget