एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने दूसरे दिन भी पटना में दिया धरना, क्या बोले गुरु रहमान?

Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने मंगलवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा. छात्रों के विरोध प्रदर्शन में कई शिक्षक भी शामिल हुए.

Bihar Police Constable Exam Candidate Protest: बिहार में सिपाही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. बीते सोमवार से करीब 10 हजार अभ्यर्थी गर्दनीबाग में रात से डटे हुए हैं. आज दूसरे दिन मंगलवार को भी काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उनके समर्थन में पटना के कई कोचिंग संचालक भी आ गए. सोमवार को कुछ देर के लिए खान सर पहुंचे थे तो रात में एसके झा पहुंचे. मंगलवार को गुरु रहमान भी छात्रों के समर्थन में दिखे.

अभ्यर्थियों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक हम लोगों की बात नहीं मानी जाएगी तब तक हम लोग हटने वाले नहीं हैं. एबीपी लाइव बिहार से बात करते हुए अभ्यर्थियों ने अपनी समस्या सुनाई. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े.

छपरा के बंटी कुमार ने रोते हुए बताया, "मेरे ना तो पिताजी हैं और ना ही बड़ा भाई. घर में बूढ़ी मां और विधवा भाभी है. घरवाले एक-एक पैसे के लिए मोहताज हैं. लिखित परीक्षा में मेरा चयन हो गया तो सोचा कि अब नौकरी मिल जाएगी, लेकिन केंद्रीय चयन पर्षद की मनमानी के कारण मेरा भविष्य अंधकारमय हो गया है. मैं यहां 2000 कर्ज लेकर आया हूं. वह भी खत्म होने वाला है. किस मुंह से हम घर जाएंगे."

बक्सर की रहने वाली बबीता कुमारी ने कहा, मेरे पिता किसान हैं. मेरा सपना था कि मैं पहले जॉब करूं और उसके बाद शादी. मेरी उम्र 27 वर्ष हो चुकी है. लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद लगा कि अब सपना साकार हो जाएगा लेकिन नियमों में बदलाव के कारण फिर भविष्य अंधकार में हो गया है. इसी तरह कई और अभ्यर्थियों ने अपनी समस्या सुनाई.

धरना देने के पीछे क्या है कारण?

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से 21 हजार 391 पदों के लिए सिपाही भर्ती की अगस्त 2024 में परीक्षा ली गई थी. 14 नवंबर को परिणाम आया था. छात्रों का आरोप है कि जुलाई 2023 में जारी किए गए विज्ञापन में EWS (Economically Weaker Section) और NCL (Non Creamy Layer) सर्टिफिकेट की मांग नहीं की गई थी, लेकिन जब परीक्षा के परिणाम आए तो सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं. 

पूर्वी चंपारण के अभ्यर्थियों ने बताया कि 1600 मीटर की दौड़ जिसके लिए हम लोग सुबह-शाम मेहनत करते आए हैं. अभी अगर ऐसा कुछ नहीं होता तो हम लोग इसके लिए तैयारी करते, सुबह में दौड़ लगाते, लेकिन हम सभी अभ्यर्थी यहां धरना देने आए हैं. अंतिम समय में अगर सरकार बात मान भी लेती है तो कई छात्र बगैर तैयारी के ही छट जाएंगे. आखिर नीतीश सरकार की पॉलिसी क्या है?

गुरु रहमान ने कहा- यह बिहार की बदकिस्मती

छात्रों के आंदोलन में डटकर जमे प्रख्यात शिक्षक गुरु रहमान ने कहा, "बिहार की बदकिस्मती है कि यहां के बाहर छात्र जाते हैं तो पिटा कर आते हैं. उन्हें परीक्षा नहीं देने दी जाती है. बिहार में जो परीक्षा होती है उन पर माफिया का कब्जा होता है. फिर भी यहां के छात्रों में वह जोश और जुनून है कि अभी भी उस नियम को वापस कर दें तो छात्र अपनी ताकत दिखाकर फिजिकल परीक्षा निकाल देंगे. लगभग 50 से 60 हजार ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनके घर की स्थिति उतनी बेहतर नहीं है. सरकार को अविलंब इस पर ध्यान देना चाहिए."

यह भी पढ़ें- बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल अभ्यार्थियों का पटना में प्रदर्शन, धरने पर बैठे, क्या है मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget