एक्सप्लोरर

बिहार: जाली नोटों की डिलीवरी देने जा रहे मामा-भांजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई बंडल नकली नोट बरामद

जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ के दौरान पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग को कई अहम जानकारियां मिली हैं. पूछताछ में ये बात सामने आई कि गिरोह का सरगना भी फारबिसगंज आ चुका है.

अररिया: बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज अनुमंडल की पुलिस ने गुप्त सूचना पर 60 हजार 2 सौ रुपये के जाली नोटों के साथ अंतरजिला नोट तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कामयाबी सुभाष चौक स्थित बस स्टैंड पर छापेमारी कर हासिल की है. पुलिस पकड़े गए दोनों सदस्यों से पूछताछ करने के साथ-साथ जब्त की गई मोबाइलों से गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुट गई है.

गिरफ्तार दोनों युवकों में पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र के कसमरा वार्ड संख्या तीन का रहने वाला संतोष मंडल और बड़हरा थाना के बरणेश्वर निवासी सोनू पी.के.राज शामिल हैं. दोनों रिश्ते में मामा-भांजा हैं. पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से दो सौ, एक सौ और पचास रुपये के तकरीबन सात बंडल भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं.

क्या कहते हैं फारबिसगंज एसडीपीओ?

इस संबंध में फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड में जाली नोटों की डिलीवरी देने के लिए आए तस्करों के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. उसी के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर कार्रवाई की और गिरोह में शामिल मामा-भांजे को जाली रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के छोटे-छोटे खुदरा व्यवसाईयों के जरिये जाली नोट को खपाने की बात कही है.

एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ जारी है. पूछताछ में तस्करों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को चिन्हित किया जा रहा है. पूछताछ के दौरान अपराधियों ने गिरोह के सरगना का पूर्णिया और कुर्सेला में होने की जानकारी दी है.

इस तरह फारबिसगंज पहुंचा था तस्कर

इधर, जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ के दौरान पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग को कई अहम जानकारियां मिली हैं. पूछताछ में ये बात सामने आई कि गिरोह का सरगना भी फारबिसगंज आ चुका है. वहीं, कल भी गिरोह के सदस्य को नलकी नोटों की डिलीवरी देनी थी. ऐसे में कुर्सेला से गैंग के सरगना सहित पकड़े गए दोनों युवक ऑटो से पहले पूर्णिया के धमदाहा आए, जिसके बाद ऑटो से सरसी और फिर यात्री बस से अररिया का रानीगंज, रानीगंज से ऑटो से फारबिसगंज स्थित बस स्टैंड पहुंचे. लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया और नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें - 

राकेश टिकैत ने बिहार के किसानों से की किसान आंदोलन शुरू करने की अपील, कही ये बात विधायकों की पिटाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया आदेश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget