एक्सप्लोरर

Bihar News: मुंगेर में घातक 'पेन पिस्टल' की बरामदगी से पुलिस विभाग में हड़कंप, पश्चिमी बंगाल से पहुंचे थे हथियार खरीदने

Munger News: हथियार बरामदगी को लेकर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि बरामद पेन हथियार बहुत ही घातक है और मुंगेर में पहली बार ऐसा हथियार देखने को मिला है.

पटना: बिहार के मुंगेर में पुलिस ने एक बहुत ही घातक हथियार पेन पिस्टल की खरीद बिक्री करने पश्चिम बंगाल से पहुंचे बदमाश को (Munger News) गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हथियार की खरीद बिक्री करते हुए अशोक स्तम्भ के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सात पेन पिस्टल ,14 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल, एक बाइक सहित एक लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

दरअसल, कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेन्द्र पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक स्तम्भ के पास कुछ लोग अवैध हथियार की खरीद बिक्री करने वाले हैं. इस सूचना के बाद एसपी जगूनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर कोतवाली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अशोक स्तम्भ के पास पहुंचे, जहां उन्होंने वाहन जांच शुरू कर दी. वहीं, एक बाइक पर सवार तीन लोग पुलिस को देख कर भागने लगे. इसके बाद मौजूद पुलिस ने बाइक से भाग रहे तीनों युवकों को पकड़ा. वहीं, सर्च के दौरान पुलिस को एक बैग से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और रुपये की बरामदगी हुई.

गिरफ्तार मो. जमशेर जा चुका है जेल

वहीं, हथियार बरामदगी को लेकर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति मो. जमशेर उर्फ नफरु मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का रहने वाला है. इसके साथ ही अरमान मंडल और विलाल मंडल पश्चिम बंगाल के क्षमता मिठूपाड़ा गोपलनगर का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि अरमान और विलाल मंडल पश्चिम बंगाल से अवैध हथियार खरीदने के लिए मुंगेर पहुंचे थे. मो. जमशेर ने अवैध हथियार उपलब्ध कराया था. एसडीपीओ ने कहा कि प्रति पेन हथियार 29 हजार में खरीदा था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मो. जमशेर 5-6 माह पूर्व आर्म्स एक्ट के मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जेल जा चुका है.

घातक है पेन हथियार

एसडीपीओ ने कहा कि बरामद पेन हथियार बहुत ही घातक है और मुंगेर में पहली बार ऐसा हथियार देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि यह हथियार किसी व्यक्ति की जान ले सकता है. इसका इस्तेमाल शर्ट के पॉकेट में रखकर अपराधी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस हथियार की कारतूस बहुत ही छोटी होती है.

ये भी पढे़ं: Gopal Mandal: 'तुम लोग गलते है... हटाओ न रे', नीतीश के बड़बोले विधायक फिर भड़के, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर का इतिहास? चुनाव आयोग के ये आंकड़े दे रहे संकेत
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
बांकीपुर LIVE: लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर, BJP को बड़ा झटका, RJD का पत्ता साफ!
Patna News: पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
पटना में पुलिसवालों की दादागिरी, पैसे मांगने पर दुकानदार पर बरसा खाकी का कहर
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget