एक्सप्लोरर

अब पटना के सभी इलाकों में जाम से मिलेगी निजात, बनेंगे 10 नए यातायात ओपी, जानें कब से मिलेगी सुविधा 

Patna Traffic: ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि 10 नए यातायात ओपी में 25 सेक्टर होंगे और इसकी बीट 50 होगी. कुल ट्रैफिक पोस्ट 118 होंगे. इन सभी थाना ओपी  में एक-एक प्रभारी नियुक्त होंगे.

New traffic OPs In Patna: राजधानी पटना की सड़कें इन दिनों काफी व्यस्त हो चुकी हैं. शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण आए दिन कई जगहों पर जाम के दृश्य देखने को मिलते हैं. अब पटना यातायात पुलिस ने यातायात के सुदृढ़ व्यवस्था के लिए नियमों में बड़ा बदलाव लाया है, जिसके तहत अब पटना नगर निगम में 10 नए  यातायात ओपी की शुरुआत होगी. पहले से पटना के गांधी मैदान यातायात थाना और जीरो माइल यातायात थाना है, लेकिन  यातायात में त्वरित कारवाई उस जगह की मॉनिटरिंग के लिए 10 यातायात ओपी बनेंगे और उस इलाके की कमान ओपी प्रभारी के हाथ में रहेगी. 

पटना नगर निगम में 10 नए यातायात ओपी का होगा सृजन 

पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि अब पटना नगर निगम में 10 नए यातायात ओपी सृजन किया जा रहा है, जो एक फरवरी से लागू हो जाएगा. इसमें जहां-जहां यातायात ओपी होंगे. उनमें कोतवाली थाना ओपी बनेगा, जिसका कार्यालय यातायात संचालन भवन में रहेगा. तो राजीव नगर थाना ओपी का कार्यालय राजीव नगर पुरानी थाना भवन में होगा. मीठापूर यातायात ओपी जिसका एससी एसटी थाना भवन में कार्यालय बनेगा पत्रकार नगर थाना ओपी जिसका कंकड़बाग टेंपो स्टैंड के पास कार्यालय होगा.

जीरो माइल यातायात ओपी का जीरो माइल यातायात थाना में भवन में कार्यालय रहेगा. खगौल यातायात ओपी जिसका कार्यालय खगौल थाना भवन में होगा. एयरपोर्ट यातायात ओपी का कार्यालय एयरपोर्ट थाना भवन में, पीरबहोर थाना ओपी का निर्माण होगा, जिसका कार्यालय पीरबहोर थाना भवन में होगा. सुल्तानगंज यातायात ओपी जिसका कार्यालय सुलतानगंज थाना भवन में होगा. बिहटा यातायात ओपी का भी निर्माण होगा, जिसका आईटीआई थाना भवन में कार्यालय होगा.

अपराजित लोहान ने बताया कि 10 नए यातायात ओपी में 25 सेक्टर होंगे और इसकी बीट 50 होगी तथा कुल ट्रैफिक पोस्ट 118 होंगे. इन सभी थाना ओपी  में एक-एक प्रभारी नियुक्त  होंगे, जिनका मुख्य रूप से दायित्व रहेगा. मुख्य स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, कमर्शियल क्षेत्र में यातायात संचालन के लिए उचित कदम उठाना. समय और स्थान दोनों के संबंध में पीक आवर का निर्धारण करना. स्पेशल इवेंट के दौरान रूट डायवर्जन का योजना तैयार करना भी ओपी प्रभारी का काम होगा. सबसे बड़ी बात है कि स्थानीय जनता को वैकल्पिक मार्ग के बारे में पहले से जानकारी देना ओपी प्रभारी का काम होगा.

अतिक्रमण विरोधी अभियान भी ओपी थाना प्रभारी चलाएंगे

नगर निगम, निजी थाना की मदद से अतिक्रमण विरोधी अभियान भी ओपी थाना प्रभारी चलाएंगे. सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों का उनके क्षेत्र अंतर्गत यातायात चेक पोस्टों पर पदस्थापना एवं ड्यूटी का आवंटन भी प्रभारी को करना होगा. ओपी प्रभारी के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत यातायात गश्ती वाहन जिसे डॉल्फिन वाहन कहा जाता है, उसकी स्कॉर्ट की पोस्टिंग और ड्यूटी का आवंटन भी प्रभारी करेंगे.

यातायात ओपी के अधीन दो-तीन सेक्टर प्रभारी रहेंगे, जिनको लगातार गतिशील रहने के लिए दो पहिया वाहन भी आवंटित कर दिया गया है. हर सेक्टर के अधीन में तीन से चार पुलिसकर्मी होंगे, लेकिन यातायात संचालन की जिम्मेवारी संबंधित पदाधिकारी को होगी. मोटर वाहन अधिनियम को लागू करने में विशेष अभियान संचालन करेंगे और संज्ञेय अपराध के मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाएंगे.

ये भी पढ़ेंः आरा में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाजाम, लोगों के लिए सिर दर्द बनी लचर ट्रैफिक व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, मधुकर आनंद और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
मुकेश सहनी और जन सुराज को झटका, मधुकर आनंद और चेतना झांब ने थामा BJP का दामन
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
बंटी यादव हत्याकांड: 'जाति देखकर गोली मारो, गमछा देखकर...', सम्राट सरकार पर बरसे प्रशांत किशोर
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
'लोगों की अंधभक्ति का परिणाम यह है कि...', प्रशांत किशोर ने राम मंदिर मामले में इन लोगों पर कसा तंज
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा
बिहार: किंग कोबरा को 'स्नेक लेडी' ने बदन पर लपेटा, पहले 4 बार सांप ने काटा, इस बार फिर डसा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget