एक्सप्लोरर

Harsh Raj Murder Case: पटना के हर्ष राज हत्याकांड मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, मनेर का रहने वाला है अमन पटेल

Harsh Raj: पटना के छात्र हर्ष राज हत्याकांड मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं. दूसरा आरोपी अमन पटेल मनेर का रहने वाला है, पुलिस की उससे पूछताछ जारी है.

Murder In Patna: पटना के लॉ कॉलेज में हुए छात्र हर्ष राज हत्याकांड मामले में गुरुवार (30 मई) को एक और आरोपी अमन पटेल को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया था. गुरुवार को जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वह पटना के पटेल छात्रावास में रहता था और छात्र है. वो पटना के मनेर का रहने वाला है. डांडिया नाइट्स कार्यक्रम में हर्ष राज का इन लोगों से विवाद हुआ था. पुलिस का कहना है कि बदले की नीयत से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. 

पटना लॉ कॉलेज में हुई थी हत्या

बता दें कि हर्ष राज बीएन कॉलेज का छात्र था, वो पटना लॉ कॉलेज में बीते सोमवार को परीक्षा देने गया था. एग्जाम देकर बाहर निकलते समय उसपर अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया. घटना के बाद हर्ष राज को पीएमसीएच लाया गया जहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. घटना के बाद पटना में राजनीति गरमा गई. पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए. घटना एक वीडियो भी सामने आया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. छापेमारी चल रही है, जिसमें अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इन दोनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. 

हर्ष राज की हत्या मामले का मुख्य आरोपी कौन?

हर्ष राज की हत्या के बाद पटना में छात्र सड़क पर उतर आए. अशोरक राजपथ का पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गए. छात्रों ने पटना कॉलेज से कारगिल चौक तक मार्च निकाला. बताया जाता है कि इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी चंदन यादव आइसा का सदस्य था, आइसा ने उसे निष्कासित कर दिया है. चंदन यादव पटना यूनिवर्सिटी के जैक्सन हॉस्टल में रहता था और बीए का छात्र है. सात महीने पहल दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. उसी के परिणाम में ये घटना हुई है. 

ये भी पढ़ेंः EVM Hackers:'राजभवन में रुके हुए हैं ईवीएम हैकर्स', RJD के आरोप पर राजभनव ने जताई नाराजगी, EOU में मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget