एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में स्टंटबाज बाइकर्स को ट्रैफिक एसपी की खुली चेतावनी, अब पकड़े जाने पर हो सकती है जेल

Traffic SP Aparajit Lohan: ट्रैफिक एसपी ने लहरिया बाइकर्स को चेतावनी दी है कि अगर दुर्गा पूजा के दौरान उन्होंने पब्लिक को किसी तरह की परेशानी पहुंचाई तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Patna Traffic Police: बिहार की राजधानी पटना के ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान की पोस्टिंग जब से पटना में हुई है, वो काफी एक्टिव दिख रहे हैं. एक बार फिर सोमवार  (07 अक्टूबर) को अपराजित लोहान एक्शन में दिखे, जब उन्होंने 4 बाइकर्स पर 60 हजार का जुर्माना लगा दिया. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अब स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स पर एफआईआर होगी और वो जेल भी जाएंगे.

सोशल मीडिया पर रखेगी खास नजर

पटना में स्टंट करते वीडियो बनाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष नजर है. स्टंटबाजी करने वाले जेल भी जाएंगे और उन पर एफआईआर भी होगी. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने पटना के स्टेंटबाजों को खुली चेतावनी दी है. ट्रैफिक पुलिस के जरिए पटना के गांधी मैदान में आज चार बाइकर्स से 60 हजार का जुर्माना वसूल किया गया है. ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर स्टंट की वीडियो बनाने वाले की अब खैर नहीं होगी. एसपी अपराजित लोहान ने पटना डीटीओ से ऐसे स्टेंटबाज बाइकर्स के लाइसेंस और बाइक की रजिस्ट्रेशन कैंसल करने की अपील की है. 

ट्रैफिक एसपी ने लहरिया बाइकर्स को चेतावनी दी है कि अगर दुर्गा पूजा के दौरान उन्होंने पब्लिक को किसी तरह की परेशानी पहुंचाई तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी पटना के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी. अगर लहरिया बाइकर्स अपनी आदत से बाज नहीं आए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पटना पुलिस की सोशल मीडिया टीम भी ऐसे लोगों पर नजर रखेगी.

विधायकों के वाहन का काटा था चालाना

बता देंं कि 27 वर्षीय अपराजित लोहान ने पिछले महीने ही पटना में ट्रैफिक एसपी का पदभार संभाला है, इससे पहले वे एएसपी के पद पर थे. हरियाणा के हिसार के रहने वाले अपराजित ने बिहार कैडर चुना और फिलहाल पटना की सड़कों पर अनुशासन लागू करने में लगे हैं. 2020 बैच के आईपीएस अपराजित ने अपने पहले प्रयास में ही 2019 की यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी. बता दें कि अपराजित लोहान बिहार आते ही उस समय चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने आरजेडी कार्यालय के बाहर बेतरतीब खड़ी कई विधायकों और कार्यकर्ताओं के वाहन का चालान काट दिया था, तब उन्होंने कहा था कि नियम सबके लिए बराबर है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: '2030 तक भारत की इकोनॉमी 7 मिलियन डॉलर होगी', गया में नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रमण्यम का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget