एक्सप्लोरर

Bihar News: किशनगंज में अचानक यात्री बस में लगी आग, कूदकर यीत्रियों ने बचाई जान, कंडक्टर के साथ फरार हुआ ड्राइवर

Bus Fire In Kishanganj: किशनगंज में समीर ट्रैवल बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी, जिसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. यात्रियों ने किसी तरह बस से कूद कर अपनी जान बचाई.

Passenger Bus Caught Fire In Kishanganj: किशनगंज शहर में एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई. बस में बैठे यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. इस दौरान मौके पर काफी चीख पुकार मच गई. लोग इधर से उधर आग को बुझाने की कोशिश में भागने लगे. बाद में घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाया. 

सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक समीर ट्रैवल बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी, जिसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. बस में बैठे यात्री किसी तरह बस से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल हुए. घटना सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्य पथ 27 खगड़ा के निकट की है. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई.

यात्रियों ने बताया कि अचानक बस में धुआं निकलता हुआ देखा गया और देखते ही देखते आग ने पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के बाद चालक, कंडक्टर सहित अन्य सदस्य बस को छोड़ कर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना अध्यक्ष संदीप कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.

राष्ट्रीय उच्य पथ पर यातायात हुआ बाधित

इस दौरान राष्ट्रीय उच्य पथ पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. यात्रियों ने बताया कि उनका सारा सामान जलकर राख हो गया. यात्री अपने समान के जल जाने के कारण काफी हताश और परेशान थे. गनीमत ये रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस बस ड्राइवर और कंडक्टर की खोज में लगी है. हालांकि कि बस में आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है. थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है, पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः 'बस वोट के लिए ही केंद्र सरकार...', वक्फ बोर्ड एक्ट संशोधन बिल पर तेजस्वी यादव का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
वंदे मातरम् विवाद पर JDU की प्रतिक्रिया, 'कांग्रेस देश की…'
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय: 8 मौतें, PM मोदी से नीतीश तक दुखी, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget