एक्सप्लोरर

महागठबंधन में CM फेस पर पप्पू यादव ने बढ़ाई तेजस्वी की टेंशन, जानिए क्या कहा?

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. चुनाव में उतरने से पहले मुख्यमंत्री के चेहरे पर मंथन किया जा रहा है. ऐसे में पप्पू यादव का बयान आया है.

Pappu Yadav on CM Face: बिहार चुनाव में एनडीए का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों से है. महागठबंधन में शामिल आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है. सीएम फेस को आगे कर चुनाव में उतरने पर अभी सहमति नहीं बनी है. इस बीच, निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को चेहरा घोषित किए बिना बिहार चुनाव में उतरना चाहिए.

कांग्रेस के लिए 100 सीटों की मांग दोहराई 

पप्पू यादव ने साफ किया कि सीएम पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव या किसी अन्य का चेहरा घोषित किए बिना विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन को लड़ना चाहिए. बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कांग्रेस का भी पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुल 243 सीटों में से कम से कम 100 सीटों पर लड़ना चाहिए और अपने हिस्से में परंपरागत वोट वाली सीटें लेनी चाहिए.

इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं. राज्य में एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है. गठजोड़ में राजद, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं. पप्पू यादव पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे. पूर्णिया से राजद उम्मीदवार घोषित होने की वजह से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था. चुनावी रण में उतरे निर्दलीय पप्पू यादव को जीत मिली. पप्पू यादव खुद को कांग्रेस से संबद्ध सांसद के तौर पर पेश करते हैं.

उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी को नेता मानकर कांग्रेस का साथ देने की बात कही. कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के लिए भूमिका तय नहीं होने पर पप्पू यादव ने कहा, ‘‘यह आप कांग्रेस से पूछिए. वो राजा है, मैं रंक हूं. मेरे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं. मैंने झारखंड और दिल्ली में कांग्रेस के लिए काम किया है, बिहार में लगातार काम कर रहा हूं. अब कांग्रेस को (मेरी भूमिका) तय करने दीजिए.’’

इस सवाल पर कि किया कांग्रेस पर राजद का दबाव है. पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस किसी के दबाव में काम नहीं करती, मजबूरियां और परिस्थितियां अलग बात है. सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन को मुख्यमंत्री पद के लिए बिना चेहरा घोषित किए चुनाव लड़ना चाहिए. उनका कहना था, 'चुनाव बाद मिलकर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगे. अभी हमें राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए.' 

गठबंधन में सीएम फेस पर क्या बोले पप्पू यादव?

तेजस्वी यादव या किसी अन्य चेहरे पर चुनावी रण में उतरने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मेरे ख्याल से नहीं. यह मैं व्यक्तिगत रूप से कह रहा हूं.' उन्होंने जोर दिया कि विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी का चेहरा आगे होना चाहिए. पप्पू यादव ने कहा, 'राहुल गांधी जी जिस तरह से आरक्षण, जातीय जनगणना, किसान, रोजगार के लिए लड़ रहे हैं, ओबीसी की बात कर रहे हैं, हाथ में संविधान लिए हुए हैं, मनुस्मृति को खत्म करने की बात कर रहे हैं, तो लग रहा है कि पेरियार आ गए हैं, ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले आ गए हैं.'

'सीट बंटवारा पिछली बार की तरह नहीं होगा'

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी से एससी, एसटी और गरीब का भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने 70 सीटों पर लड़कर 19 पर जीत का परचम लहराया था. यादव के मुताबिक, वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 70 में से 60 सीटें तो ऐसी दी गई थीं जहां कभी राजद नहीं जीती थी. उन्होंने कहा, 'उन सीटों पर अब राजद लड़े. राजद क्यों नहीं लड़ती? इस बार पिछली बार की तरह नहीं होगा. कांग्रेस नेतृत्व का प्रयास होना चाहिए कि पार्टी को परंपरागत वोट और क्षेत्र वाली सीटें मिलें.'

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर हो रही चर्चा की पृष्ठभूमि में कहा, 'मैं नीतीश कुमार जी का बहुत सम्मान करता हूं. वह अपने विवेक से निर्णय लेंगे, सूरज को दीया दिखाने की बात नहीं करूंगा, लेकिन उन्हें अब इस बारे (राजनीति में सक्रिय भूमिका से अलग होने के) में विचार करना चाहिए.' उन्होंने दावा किया कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का बिहार चुनाव में कोई असर नहीं होगा क्योंकि यह पार्टी सिर्फ कॉरपोरेट के पैसे की मदद से खड़ी की गई है और इसका कोई सामाजिक आधार नहीं है.

'BJP को ऑपरेशन सिंदूर का नहीं मिलेगा लाभ'

उन्होंने किशोर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वह पहले नीतीश जी को पिता कहते थे, लेकिन अब उन्हें ही गाली दे रहे हैं. पहले उन्हें नीतीश जी ने भगाया, फिर जगनमोहन रेड्डी ने भगाया. कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में खाट रैली किया और कहां पहुंचा दिया... यह व्यक्ति नेता नहीं है.’’यादव ने यह दावा भी किया कि बीजेपी को बिहार में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का कोई चुनावी लाभ नहीं मिलने वाला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी असर नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें- जमानत मिलने के बावजूद अनंत सिंह का नहीं बदलेगा ठिकाना, जानें बेऊर जेल से कब मिलेगी रिहाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget