एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में आज 1608 केंद्रों पर पैक्स चुनाव जारी, 5 चरणों में संपन्न होगा मतदान 

PACS Election: 5 फेज में बिहार के 6289 पैक्सों के लिए वोटिंग होगी. इस चुनाव में कुल 61 हजार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा कुल 1 करोड़ 20 लाख मतदाता वोट करेंगे.

Bihar PACS Election: किसानों की सरकार बनाने के लिए बिहार में मंगलवार से पैक्स अध्यक्षों के चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की देख रेख में यह चुनाव संपन्न होगा, जो आज से 5 चरणों में होगा. आज पहले दिन 26 नवंबर को 1608 पैक्स केंद्रों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण का मतदान कल 27 नवंबर, तीसरे चरण का मतदान 29 नवंबर, चौथे चरण का मतदान 1 दिसंबर और अंतिम दिन 5 वें चरण का मतदान 3 दिसंबर को होगा. 

1 करोड़ 20 लाख मतदाता वोट करेंगे

पांच फेज में बिहार के 6289 पैक्सों के लिए वोटिंग होगी. इस चुनाव में कुल 61 हजार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. कुल 1 करोड़ 20 लाख मतदाता वोट करेंगे. इसके लेकर राज्य में 19 हजार 825 मतदान केंद्र बनाए गए है. वहीं, मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण 93 पैक्स के चुनाव स्थगित कर दी गई है.

दूसरे चरण में 27 नवंबर को 740 पर केंद्र पर चुनाव होंगे तीसरे आचरण के 29 नवंबर को 1659 चौथे चरण में 1 दिसंबर को 1137 और पांचवे चरण में 1278 पैक्स केंद्रों पर चुनाव संपन्न होंगे. मतदान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और सभी मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है.

बात पटना कि करें तो पटना जिले में 3 चरणों मे कुल 223 पैक्सों का चुनाव होना है, जिसमें आज  प्रथम चरण का चुनाव दानापुर, दुल्हिनबाजार, पटना सदर, नौबतपुर, फुलवारीशरीफ, पुनपुन पालीगंज एवं मसौढ़ी कुल 8 प्रखंडों के 78 पैक्सों में निर्वाचन हो रहा है. इसमें नामांकन के बाद 14 पैक्सों में निर्विरोध निर्वाचन और एक पैक्स में कोरम के अभाव में निर्वाचन स्थागित हो गया है.

इस प्रकार कुल 63 पैक्सों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग प्रथम चरण में निर्धारित कुल 174 मतदान केन्द्रों पर कर रहे हैं. प्रत्येक प्रखंड में एक मतगणना केन्द्र और एक वज्रगृह निर्धारित किया गया है. पटना जिले में आज के बाद तृतीय चरण का चुनाव 29 नवंबर का चुनाव होगा, जिसमें दनियावां, खुशरूपुर, फतुहां, धनरूआ, मनेर, बिहटा सहित कुल 6 प्रखंडों के 79 पैक्सों में निर्वाचन हो रहा है.

पांचवें चरण का 3 दिसंबर को संपन्न होगा

पटना में पैक्स का अंतिम चुनाव पांचवें चरण का 3 दिसंबर को संपन्न होगा, जिसमें अथमलगोला, पंडारक, बाढ़, बख्तियारपुर मोकामा, बाढ़, बेलछी, विक्रम एवं घोसवरी कुल 8 प्रखंडों के 66 पैक्सों में मतदान होंगे. वहीं मतदान खत्म होने के अगले दिन से गिनती भी शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:  Bihar News: 'गुंडों को पालने वाले लोग...', संभल की घटना पर बोलते हुए किस पर भड़क गए विजय सिन्हा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget