एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश सरकार के 14 मंत्रियों की लिस्ट में अब तक 12 नाम सामने आए, जानें कौन कौन पहली बार मंत्री बन रहें

बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह है. बीजेपी कोटे से 7 मंत्रियों को शपथ लेना है, जेडीयू कोटे से 5 और हम-वीईपी पार्टी से 1-1 मंत्री को शपथ लेना है.

पटना: बिहार में आज शाम 4:30 बजे जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही एनडीए गठबंधन के 14 नेता मंत्री शपथ लेंगे. इन 14 नामों में से 12 नेताओं के नाम सामने आ गए हैं. बीजेपी कोटे से 7 मंत्रियों को शपथ लेना है, जेडीयू कोटे से 5 और हम-वीईपी पार्टी से 1-1 मंत्री को शपथ लेना है. जेडीयू के पांच मंत्रियों में तीन पुराने चहेरे होंगे और दो नए चहेरे होंगे. ये पांच नाम हैं- विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल.

पिछली विधानसभा में जेडीयू की तरफ से स्पीकर विजय यादव अब मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और पिछली सरकार में मंत्री रहे अशोक चौधरी भी शपथ ले सकते हैं. 74 साल के बिजेंद्र यादव एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. इसके अलावा दो नए नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. ये नए नाम हैं- मेवालाल चौधरी और शीला कुमारी.

नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी के कितने नए चहेरे नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी के सात नेता शामिल हो रहे हैं. लेकिन बीजेपी की तरफ से अभी पांच नाम फाइनल हुए हैं. बाकी दो नामों पर चर्चा चल रही है. ये पांच नाम है- तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंगल पांडे, रामप्रीत पासवान, नंद किशोर यादव. उपमुख्यमंत्री पद से सुशील कुमार मोदी का पत्ता कट गया है. तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी बिहार के डिप्टी सीएम होंगे. वहीं बिहार विधानसभा के स्पीकर भी बीजेपी से ही होंगे. नंद किशोर यादव का स्पीकर बनना तय है.

तारकिशोर प्रसाद वैश्य समुदाय से आते हैं और चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. प्रसाद आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न दायित्वों को निभा चुके हैं. उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपना पेशा कृषि बताया है और उनकी शिक्षा इंटरमीडिएट पास बतायी गई है. वहीं, रेणु देवी अति पिछड़ा वर्ग के तहत नोनिया समुदाय से आती हैं और बेतिया सीट से चार बार विधायक चुनी गई हैं.

इसके अलावा हम पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के संतोष सुमन पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे. वह विधायक नहीं, बल्कि एमएलसी हैं. एमएलसी होने के नाते उन्हें शपथ दिलाई जाएगी. वहीं वीआईपी के सुप्रीयो मुकेश सहनी खुद मंत्रिमंडल में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- नीतीश कैबिनेट में सवर्ण, ओबीसी-ईबीसी, दलित सब को मिली जगह, पहली बार नहीं हैं मुसलमान मंत्री न इधर की, न उधर की, देखिए- ABP न्यूज की कंफर्म लिस्ट, नीतीश मंत्रिमंडल में कौन कौन चेहरे होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget