एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा से 35 करोड़ की बेशकीमती सात मूर्ति बरामद, बिहार सीमा पार करने के दौरान तस्कर गिरफ्तार

Arrah News मामला कोईलवर के पास का है. बरामद सभी मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही हैं. इनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है.

आरा: जिले में पुलिस ने मूर्ति चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मूर्ति तस्कर गैंग में शामिल एक बदमाश को लगभग 35 करोड़ की बेशकीमती मूर्तियों के साथ (Statue found in Arrah) दबोचा है. मूर्ति तस्कर के पास से देसी पिस्टल और एक गाड़ी भी बरामद की गई है. वहीं, इस मामले को लेकर भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार को कोईलवर के पास वाहन चेंकिग दौरान बदमाशों को दबोचा गया है. पुलिस गिरफ्तार मूर्ति तस्करों से पूछताछ कर रही है.

मुजफ्फरपुर का रहने वाला है तस्कर

भोजपुर पुलिस को आरा-छपरा फोरलेन पर कोइलवर के पास बड़ी सफलता मिली है. बताया जा रहा है कि पांच बदमाश करीब 35 करोड़ की सात मूर्तियों को लेकर सीमा क्रॉस करने की फिराक में थे. इस दौरान वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनपर धावा बोल दिया. पुलिस की इस कार्रवाई में मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना अंतर्गत नया टोला के रहने वाले दिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने गुर्गों के साथ अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियों को बक्सर से चोरी कर भाग रहा था.

तलाशी के दौरान सात मूर्ति बरामद

जानकारी के अनुसार बरामद मूर्तियों में बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच ठाकुरबाड़ी से चोरी की गई राम जानकी की मूर्ति भी शामिल है. बताया जा रहा है कि ये सभी मूर्तियां कार की डिक्की में छिपाई गई थी. जब पुलिस ने कार की डिक्की की तलाशी ली तो डिक्की से भगवान की छोटी-बड़ी सात मूर्तियों को बरामद किया. बरामद की गई मूर्तियों में राम-जानकी, राधा-कृष्ण, रिद्धि-सिद्धी और हनुमान की मूर्ति शामिल है.

बक्सर में हुई थी मूर्ति की चोरी

पुलिस के अनुसार जब बदमाशों की कार को पुलिस ने रोकी तो चार बदमाश फरार हो गए. हालांकि उनका एक साथी मूर्तियों के साथ धर-दबोचा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्तौल और गोली भी बरामद की गई है. भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम पकड़े गए तस्कर से पूछताछ कर गैंग से जुड़े सभी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. वहीं, बक्सर के बड़का ढकाइच के ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में बेशकीमती मूर्तियां होने के बावजूद पुलिस इसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाह बनी हुई थी. इसी वजह से चोरों ने दूसरी बार इसे निशाना बनाया है.

पुलिस को देख मूर्ति तस्कर भागने लगे- एसपी 

भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे जिले में सभी डीएसपी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस क्रम में एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में कोईलवर के पास भी जांच की जा रही थी. एक कार में सवार चार-पांच युवक पुलिस को देख भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर एक को पकड़ लिया. जबकि अन्य भाग निकले. कार की तलाशी के दौरान सात मूर्ति, एक देसी पिस्टल, बेहोश करने वाला लिक्विड, एक मोबाइल और डीवीआर बरामद किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार युवक द्वारा बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाने के बड़का ढकाईच गांव स्थित ठाकुरबाड़ी से मूर्तियां चोरी कर भागने की बात को स्वीकार की है

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान, JDU को बताया 'डूबती नाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget