एक्सप्लोरर

Bihar News: यूपी में BJP से JDU की क्यों नहीं बनी? आरसीपी सिंह से मांगा गया जवाब, ललन सिंह ने भाजपा को दी चुनौती

यूपी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी अब अकेले चुनाव लड़ रही है. ललन सिंह ने कहा था कि आरसीपी सिंह से ही बात हो रही थी. अब इसी को देखते हुए उनसे पार्टी ने जवाब मांगा है.

पटनाः यूपी में चुनाव होना है और यह अब साफ हो चुका है कि वहां बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) में अब कोई गठबंधन नहीं है. यही वजह है कि काफी इंतजार के बाद ललन सिंह (Lalan Singh) ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सब कुछ साफ कर दिया. दिल्ली से पटना आने के बाद भी उन्होंने वही बातें दोहराईं. अब दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन क्यों नहीं हुआ, इसके पीछे क्या वजह रही इसको लेकर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) से जेडीयू की ओर से जवाब मांगा गया है. इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हिम्मत की भी बात कर दी है.   

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने साफ कहा कि बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी तोड़कर गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया. यूपी में बीजेपी के साथ नहीं देने से जेडीयू को कोई फर्क नहीं पड़ता है. इस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर बीजेपी के नेताओं को ललन सिंह ने नसीहत दे दी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सैलून में अगरबत्ती की खुशबू बिखेर रहे तेज प्रताप यादव, एक फैन ने कहा- भैया जी! कॉन्फिडेंस बूस्ट हो रहा 

बीजेपी से कोई मांग नहीं: ललन सिंह

इस दौरान विशेष राज्य के दर्जे को लेकर ललन सिंह ने कहा कि हम बीजेपी से कुछ मांग नहीं कर रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं. देश के हर नागरिक को मांगने का हक है. यह मांग बीजेपी के प्रधान से नहीं बल्कि देश के प्रधान से है. हिम्मत है तो बोलें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं चाहिए.

एक सवाल पर कि क्या आगे बीजेपी के साथ गठबंधन होगा, इसपर ललन सिंह ने कहा कि अभी तक बीजेपी से कुछ आया नहीं आया तो अब उम्मीद करना बेकार है. इंतजार करने के बाद ही हमने यूपी में 26 सीटों की लिस्ट जारी की है. उम्मीदवारों का नाम इसलिए घोषित नहीं किया गया क्योंकि एक सीट पर कई दावेदार थे. ऐसे में बाकी चीजों को देखते हुए यह तय किया जाएगा.

यूपी में होगी नीतीश मॉडल की चर्चा

ललन सिंह ने कहा कि हम यूपी में किसी के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे बल्कि अपनी सकारात्मक बातें करेंगे. बिहार में जो नीतीश कुमार ने मॉडल स्थापित किया है हम उसकी बात करेंगे. नीतीश कुमार के मॉडल की देश भर में चर्चा है. कई ऐसी योजनाएं हैं जिसकी चर्चा है. 

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाशों को लगी गोली, 8 गिरफ्तार, आए थे पेट्रोल पंप और शो-रूम लूटने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget