एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने बताई अपनी संपत्ति, जानिए तेज प्रताप यादव के पास है कितना नकद

Nitish Kumar: बिहार कैबिनेट के कई मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है. इसमें सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री तेज प्रताप भी शामिल हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने शनिवार को अपनी निजी संपत्ति और देनदारियों की घोषणा की. नीतीश ने सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए प्रत्येक कैलेंडर वर्ष के अंतिम दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया था. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पास 75.53 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है. पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में उनकी संपत्ति में 18,000 रुपये का मामूली इजाफा हुआ है.

नीतीश कुमार के पास दिल्ली में है एक आवासीय फ्लैट

बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को जारी मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति के विवरण के अनुसार, नीतीश के पास 28,135 रुपये नकद, जबकि विभिन्न बैंकों में जमा 51,856 रुपये की राशि है. खुलासों के मुताबिक, कई मंत्री मुख्यमंत्री से कहीं अधिक अमीर हैं. कैबिनेट सचिवालय की वेबसाइट के अनुसार, नीतीश के पास लगभग 16.68 लाख रुपये की चल संपत्ति और 58.85 लाख रुपये की अचल संपत्ति है. मुख्यमंत्री के पास नयी दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी हाउसिंग सोसाइटी में केवल एक आवासीय फ्लैट है.

तेजस्वी और तेज प्रताप के पास ये है

नीतीश के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटों-उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप सहित सभी मंत्रियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा पेश किया. दोनों भाइयों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च 2022 तक तेजस्वी के पास 75,000 रुपये, जबकि उनकी पत्नी राजश्री के पास 1.25 लाख रुपये नकद थे. वहीं, तेज प्रताप के पास 1.7 लाख रुपये नकद हैं। उनके पास 3.2 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति भी है. बिहार के अन्य मंत्री, जिन्होंने अपनी संपत्ति घोषित की है, उनमें विजय कुमार चौधरी (वित्त), बिजेंद्र प्रसाद यादव (ऊर्जा), आलोक कुमार मेहता (राजस्व एवं भूमि सुधार), श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास), अशोक चौधरी (भवन निर्माण), सुरेंद्र प्रसाद यादव (खान एवं भूविज्ञान), संजय कुमार झा (सूचना एवं जनसंपर्क) और शीला कुमार (परिवहन) आदि शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget