एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में पोस्टमार्टम के लिए शव को 25 KM तक ई-रिक्शा से ही भेज दिया, वीडियो देख कहेंगे- ये कैसा सिस्टम!

Nalanda Dead Body on E-Rickshaw: राजगीर की रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा था. न तो एंबुलेंस मिली और न ही शव वाहन.

नालंदा: राजगीर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है लेकिन यहां की रेल पुलिस के कारनामे की एक अमानवीय तस्वीर सामने आई है. एक अज्ञात शव को रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए ई-रिक्शा पर ही भेज दिया. पूरा मामला बीते सोमवार (10 जुलाई) का है. ई-रिक्शा पर शव को 25 किलोमीटर दूर बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया. न तो एंबुलेंस मुहैया कराई गई और न ही शव वाहन मिला. वीडियो देखकर आपके मन में यही सवाल आएगा कि ये कैसा सिस्टम है?

सबसे बड़ी बात यह है कि सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद राजगीर ले जाने के दौरान ई-रिक्शा पर शव को ऐसे रखा गया था कि वह रास्ते भर कहीं पोल या किसी अन्य चीज से टकराता रहा. शव के सिर की तरफ और पैर की तरफ वाला हिस्सा ई-रिक्शा के बाहर लटका हुआ था. 

ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

बताया गया कि सोमवार को राजगीर रेल थाना अंतर्गत पंडितपुर गांव के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ (करीब 40 साल) की मौत हो गई थी. शव की पहचान नहीं होने पर रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ई-रिक्शा के चालक ने बताया कि उसे कहा गया कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर चले जाओ तो वह आ गया. इस दौरान ई-रिक्शा पर सवार एक जवान को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि इस तरह शव को ले जाना अमानवीय है.

जवान ने बताया कि शव को रेल लाइन के किनारे से बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए उसे राजगीर स्टेशन के पास रखा जाएगा. रेल थाना पुलिस के जवान आमोद पासवान ने गलती मानी.

कैमरे पर बोलने से बच रहे अधिकारी

इस संबंध में फोन पर रेल थाना प्रभारी रामचंद्र सिंह ने बताया कि शव को ई-रिक्शा पर लाना और ले जाना अमानवीय तरीके से एक अपराध है. किस कारण शव वाहन नहीं मिला या मांग नहीं की गई इसकी जांच होगी. यदि इस तरह की गलती की गई है तो जांच कर कार्रवाई होगी. फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से बच रहा है.

यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल में कोसी का दिखने लगा कहर, तेज धार से कटाव शुरू, इन इलाकों के 100 से अधिक घर चपेट में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget