एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में रिश्वत ले रहा था प्रभारी अंचल निरीक्षक, निगरानी की टीम ने दबोचा तो हो गया खेल

Bihar News: सीतामढ़ी के पुपरी अंचल का मामला है. छह डिसमिल भूमि के दाखिल-खारिज के लिए 51 हजार रुपये की डिमांड की गई थी. इसी शिकायत पर निगरानी ने यह कार्रवाई की है.

Sitamarhi Bribe News: बिहार में घूसखोर और भ्रष्ट अधिकारियों का नाम लगातार लिस्ट में चढ़ता जा रहा है. कहीं कोई अकूत संपत्ति बना रहा है तो कोई छोटा-मोटा घूस लेकर काम चला रहा है. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी से सामने आया है. सोमवार (27 जनवरी) को जिले में निगरानी की टीम ने एक सरकारी सेवक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है जब कोई कर्मी निगरानी के हत्थे चढ़ा है. इससे पूर्व दर्जन से अधिक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 

दाखिल-खारिज के नाम पर मांगे गए थे 51 हजार रुपये

सोमवार को पुपरी अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है. निगरानी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेंद्र झा को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने एक व्यक्ति से छह डिसमिल भूमि के दाखिल-खारिज के लिए 51 हजार रुपये की डिमांड की थी. इस बात की शिकायत उक्त व्यक्ति ने निगरानी विभाग से की थी. शिकायत की जांच की गई. जांच में मामला सत्य पाया गया.

कोर्ट से रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ

इसके बाद इस पूरे मामले में गिरफ्तारी के लिए योजना बनाई गई. योजना बनाकर भोगेंद्र झा को पुपरी अंचल कार्यालय के सामने रिश्वत के रूप में 51 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. पत्रकारों के सवाल पर निगरानी के अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार भोगेंद्र झा को कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिर कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. 

बताया गया कि कोर्ट के आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी. निगरानी की टीम में दस सदस्य शामिल थे. गिरफ्तारी के दौरान उनके (प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेंद्र झा) जेब की तलाशी ली गई, लेकिन रिश्वत की राशि के सिवा कोई सामग्री नहीं मिला.

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बेतिया के डीईओ पर कार्रवाई की गई है. डीईओ के पास से करोड़ों रुपये मिले थे. सोना-चांदी और जमीन आदि का भी पता चला था. आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. लगातार कार्रवाई के बाद भी इस तरह के मामले नहीं रुक रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: ये बिहार है! यहां फर्जी IPS ही नहीं IAS भी घूमते हैं, राज खुला तो दरभंगा में 4 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget