एक्सप्लोरर

सोते रहे लोग… बाजार में प्रशासन ने रात में चला दिया बुलडोजर, बिहार के इस जिले में गजब हो गया!

Bihar News: मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र का है. मुख्य बाजार में सैकड़ों दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगाते आ रहें जिस पर प्रशासन ने देर रात बुलडोजर चला दिया.

Bihar News: बिहार में एक बार फिर बुलडोजर वाला एक्शन देखने को मिला है. शुक्रवार (21 मार्च, 2025) की रात जब लोग नालंदा में सो रहे थे तो अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गई. रात के 12 बजे के बाद बुलडोजर चलाकर सैकड़ों फुटपाथी दुकानों को हटा दिया गया. इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में भारी आक्रोश है. उन्होंने अगले दिन विरोध में सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी भी की.

मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र का है. मुख्य बाजार में सैकड़ों दुकानदार वर्षों से अपनी रोजी-रोटी के लिए दुकान लगाते आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के मानें तो यह कार्रवाई अचानक रात में की गई जब लोग अपने घरों में सो रहे थे. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों को गिरा दिया. इस दौरान कई दुकानदारों के सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए.

'अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं है'

दुकानदारों का कहना है कि ईद समेत कई त्योहारों के लिए उन्होंने नए माल मंगाए थे. बिक्री से अच्छी आमदनी होती लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई से पानी फिर गया है. एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि हम वर्षों से यहीं दुकान लगाकर परिवार का पेट पालते आ रहे हैं. अगर प्रशासन को हटाना ही था तो पहले हमें चेतावनी देनी चाहिए थी. हम कहीं और दुकान शिफ्ट कर लेते, लेकिन अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं है.

नगर निगम के अधिकारी ने क्या कहा?

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ये सभी दुकानें सड़क किनारे नाले पर अवैध रूप से लगाई गई थीं. इससे काफी दिक्कत हो रही थी. ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी. नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा यह कार्रवाई जनता की सुविधा के लिए की गई है. फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगने के चलते सड़क छोटी हो जाती है. लोगों को चलने में परेशानी होती है. त्योहारों के समय यह समस्या और बढ़ जाती है, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा है.

यह भी पढ़ें- MLA-MLC आवास परिसर का निरीक्षण, मीठापुर-महुली एलिवेटेड को पूरा करने का निर्देश, एक्शन में CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
'कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी…', BJP की बड़ी भविष्यवाणी
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget