एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में इतने शराबी पकड़े गए कि खचाखच भर गया थाना, पुलिस ने किसी का मुंह सूंघा तो कोई हावभाव से धराया

छठ पूजा की समाप्ति के बाद गुरुवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया था. स्पेशल अभियान ‘शराबी पकड़ो’ के तहत बक्सर सीमा में प्रवेश के दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु पर सबको पकड़ा गया है.

बक्सरः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से शराब पीकर बिहार (Bihar) के बक्सर (Buxar) सीमा में प्रवेश के दौरान वीर कुंवर सिंह सेतु (Veer Kunwar Singh Setu) पर गुरुवार की रात पुलिस ने 100 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्पेशल अभियान ‘शराबी पकड़ो’ के तहत करीब तीन घंटे में नगर थाना की पुलिस और उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने पकड़ने से पहले कई लोगों का मुंह सूंघा तो वहीं कई लोगों के हावभाव से उन्हें पहचान लिया. इसके बाद सबको गिरफ्तार किया. पुलिस ने कई बाइक और लग्जरी कार भी जब्त की है.

बताया जाता है कि छठ पूजा (Chhath Puja 2021) की समाप्ति के बाद गुरुवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया था. इसी दौरान यह सफलता मिली है. पकड़े गए लोगों में शहर के रईसजादे और कुछ सरकारी कर्मी शामिल हैं. गुरुवार की देर रात वीर कुंवर सिंह सेतु पर इस बड़ी कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया था. पकड़े जाने के बाद कई शराबियों को छुड़ाने के लिए लोग थाने के बाहर मजमा लगाए बैठे थे. पुलिस गिरफ्तार करने के बाद नगर थाने में ही बंद कर सबका मेडिकल कराया जो देर रात तक चलता रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: संस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन, 'तमंचे पर डिस्को' का वीडियो VIRAL, सोती रही पुलिस

उत्पाद विभाग की अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी ने बताया कि बिहार पुलिस (Bihar Police) एवं उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई की है. बिहार में शराबबंदी (Liquor Ban Bihar) है फिर भी लोग शराब पीकर आ रहे हैं. ऐसे ही लोगों के लिए यह स्पेशल कार्रवाई की गई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी.

बक्सर में लगातार की जा रही है छापेमारी

बता दें कि बिहार में बीते कुछ दिनों में गोपालगंज, बेतिया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में कई लोगों की जहरीली शराब से मौत हो चुकी है. इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़े शब्दों में निर्देश जारी किया है कि जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर बक्सर जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है. जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Supaul Road Accident: सुपौल में भीषण सड़क हादसा, बाइक से गिरने के बाद ट्रक ने कुचला, तीन की मौत, 3 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget