एक्सप्लोरर

पटना: नए साल के जश्न को लेकर पुलिस की विशेष तैयारी, सुरक्षा में तैनात रहेंगे इतने पुलिसवाले

सभी थानाध्यक्षों को विशेष तौर पर हिदायत दी गई है कि वो अपने-अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की कमान खुद संभालें.

पटना: नए साल के स्वागत के लिए राजधानी पटना के लोगों ने अभी से ही जश्न की तैयारियां शुरू कर दी है.जश्न की तैयारी में आप उत्साह में है तो थोड़ा सतर्क रहिए क्योंकि कोरोना काल में पटना पुलिस आप के जश्न में कोई बाधा तो नहीं डालेगी मगर जश्न के जोश में अगर आप होश खो बैठेंगें तो फिर कानून अपना काम करेगी. जश्न की तैयारियों में डूबे लोगों पर कोरोना का शायद ही कोई असर देखने को मिल रहा है लिहाजा पटना पुलिस ने अपनी तरफ से तैयारी कर ली है. सुरक्षा के साथ-साथ शराब पर भी पुलिस की नजर बनी रहेगी इसके लिए 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है जो होटलों के अलावा पार्कों में गश्ती करेगी.

पुलिसकर्मियों की नजर खाश कर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर रहेगी. सभी थानाध्यक्षों को विशेष तौर पर हिदायत दी गई है कि वो अपने-अपने थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की कमान खुद संभालें. दियारा क्षेत्रों में भी पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ा दी है. शराबियों की धरपकड़ के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिस गश्ती करेगी. 31 दिसंबर की शाम से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती हो जाएगी जो अगले 1 जनवरी तक अपनी ड्यूटी करते रहेंगे. पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा की मानें तो 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए पटना पुलिस ने विशेष तैयारी कर रखी है.

पटना एसएसपी की माने तो कोरोना के कारण लोग बाहर नहीं जा सकेंगे. लिहाजा, राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र में सुरक्षा को खासतौर पर फोकस किया गया है .31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए जहां विशेष तौर पर प्रोग्राम होंगे, वहां के लिए पुलिस अचानक से छापेमारी करेंगी.

शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया जाएगा और असामाजिक तत्व के साथ ही हर्ष फायरिंग पर भी पुलिस की फोकस रहेगी. इसके अलावा थाना स्तर पर बाइक पेट्रोलिंग का खास इंतजाम आज किया जाएगा. गली से लेकर सड़कों तक पुलिस सघन गश्ती करेगी. 1 जनवरी को मंदिरों में भी पुलिस की मौजूदगी रहेगी. प्रशासन की मुश्तैदी इतनी रहेगी कि लोग सुरक्षा के माहौल में ही नए साल का स्वागत कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget