एक्सप्लोरर

Bihar News: 'डीजीपी का कार्यालय सबके लिए खुला है', प्रभार मिलने के बाद बिहार के नए DGP का बड़ा बयान

DGP Alok Raj: बिहार में नए डीजीपी आलोक राज ने पदभार संभालने के बाद कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है जनता का विश्वास जीतना है. पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी ने उन्हें आज ही कार्यभार सौंप दिया है. 

DGP Alok Raj Statement: बिहार में नए डीजीपी आलोक राज ने पदभार संभाल लिया है. पदभार संभालने के बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है. मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डीजीपी का कार्यालय सबके लिए खुला है. हमारी पहली प्राथमिकता है जनता का विश्वास जीतना. निगरानी के डीजी आलोक राज को बिहार पुलिस का नया प्रभारी कप्तान बनाया गया है. उन्हें डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पूर्व डीजीपी आरएस भट्टी ने उन्हें आज ही शुक्रवार (30 अगस्त) को कार्यभार सौंप दिया है. 

'लोगों का विश्वास पुलिस पर कायम हो'

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जिसे जब कोई परेशानी हो, कोई भी लिगल काम हो, उसके लिए वो अपनी परेशानी लेकर कार्यालय आए, उनकी परेशानी को दूर किया जाएगा. हर हाल में हमारी प्राथमिका रहेगी कि लोगों का विश्वास पुलिस पर कायम हो. हालंकि जब उनसे पूछा गया कि बिहार में लॉ एंड ऑडर को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं, उसे आप कैसे ठीक करेंगे तो इस पर उन्होंने फिलहाल कुछ नहीं कहा. 

दरअसल केंद्र सरकार ने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को सीआईएसएफ का महानिदेशक नियुक्त कर दिया है. आरएस भट्टी बिहार के पहले डीजीपी हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने किसी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की कमान सौंपी है. उनके अलावा केंद्र सरकार ने बिहार के कई अन्य अधिकारियों को भी केंद्रीय एजेंसियों की जिम्मेदारी सौंपी है. 

मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं आलोक राज

बता दें कि आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. आलोक राज मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के नेउरा गांव के रहने वाले हैं. अभी वे पटना के कंकड़बाग स्थित अपने पिता के घर में रहते हैं. आलोक राज के ससुर भी बिहार पुलिस के डीजीपी रह चुके हैं. लालू यादव के शासनकाल में डीजीपी रहे डीएन सहाय आलोक राज के ससुर हैं. बताया जाता है कि आलोक राज को संगीत का काफी शौक है. उनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar New DGP: IPS आलोक राज होंगे बिहार के नए DGP, जानें- उनके बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget