एक्सप्लोरर

Nalanda News: प्रेमिका ने पति के कहने पर प्रेमी को मार डाला, बोरे में बांध कर कुएं में फेंका शव

Nalanda Crime: महिला से प्रेम प्रसंग करना एक युवक को महंगा पड़ा. पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने उसका गला घोंट दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के गिरफ्तार कर लिया.

Youth Murder In Nalanda: बिहार के नालंदा से शुक्रवार (28 जून) को एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां जिले के भागनबीघा ओपी थाना के बोकना गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई. इस मामले में गिरफ्तार दंपती की निशानदेही पर पुलिस ने शिवाल खंधा स्थित कुएं से बोरे में बंद शव बरामद किया है, मृतक की पहचान जमुई जिले के झाझा निवासी नंदलाल साव के 22 वर्षीय पुत्र सूरज साव के रूप में हुई है,

पड़ोस की विवाहिता से था प्रेम प्रसंग

इस हत्या का खुलसा होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. युवक सूरज पटना में रहकर पढ़ाई करता था लेकिन सूरज का पड़ोस की रहने वाली विवाहिता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी भनक महिला के पति को लग गई थी, जिससे पति गुस्सा में था. महिला अपने पति के साथ 7 जून को मायके आई थी और यहीं हत्या की साजिश रची गई. महिला ने अपने प्रेमी को कॉल कर 9 जून को मेला देखने का झांसा देकर बुलाया और फिर सूरज महिला के मायके बोकना गांव आ गया.

सूरज घर से पटना जाने की बात कहकर निकला था, मगर पटना न जाकर वह बोकना गांव महिला से मिलने आ गया था. महिला ने उसे अपने घर बुलाकर खाना पीना खिलाया फिर नींद की गोली खिकलकार सुला दिया. उसके बाद गला घोंटा कर हत्या कर दी गई, इसके बाद साक्ष्य छिपाने की मंशा से शव को बोरे में बंदकर गांव से दूर कुएं में फेंक दिया गया. वहीं अचानक सूरज से बातचीत होना बंद हुई तो उसके परिजन ने लापता होने की खबर झाझा पुलिस को दी.

जांच में युवक का मोबाइल लोकेशन भागनबीघा ओपी क्षेत्र में पाया गया. तब भागन बिगहा पुलिस को इसकी सूचना दी गई. वहीं गिरफ्तार महिला मानवी कुमारी उर्फ मुस्कान की मानें तो मृतक सूरज उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था. इस कारण पति के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गई है. मृतक के भाई पंकज कुमार ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें झाझा निवासी संजय पासवान और उसकी पत्नी मानवी कुमारी उर्फ मुस्कान को आरोपित किया गया है.

परिवार को पता थी युवक के प्रेम की बात

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों ने युवक के लापता होने की सूचना स्थानीय थाना में दी थी, तकनीक से पता चला कि युवक भागन बीघा के बोकना गांव के पास आया था, परिवार को पता था कि युवक का महिला से संंबंध है. इस कारण उनलोगों को महिला और उसके पति पर संदेह था. सूचना के बाद भागन बीघा ओपी प्रभारी पंकज कुमार पवन ने दंपती से पूछताछ की तो पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली. उनकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ और अब पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ेंः Gaya News: गया में 10वीं के छात्र का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों को हत्या की है आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget