एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में 2 सगी बहनों की पानी में डूबने से मौत, भाई के लिए किया था कर्मा, मातम में बदलीं खुशियां

Two Sisters Drowned in Nalanda: नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीयमपुर गांव की घटना है. एक बच्ची की उम्र 14 और दूसरी लड़की की उम्र 12 साल थी. परिजनों में कोहराम मचा है.

नालंदा: नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीयमपुर गांव से दक्षिण पंचखुरवा खंधा में मंगलवार की सुबह पईन में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. दोनों बहनों ने भाई के लिए कर्मा पर्व किया था. इसी को लेकर दोनों एक साथ पईन किनारे मिट्टी लाने के लिए गईं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह हादसा हो जाएगा. दोनों की पहचान रामसूचित यादव की 14 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी और 12 वर्षीय लवली कुमारी के रूप में की गई है.

दो बहनों की एक साथ मौत के बाद गांव में मातम छा गया है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों बहनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस का कहना है कि पईन में डूबने से दोनों बहनों की मौत हुई है. किशोरी के परिजन ने बताया कि दोनों बहनें एक साथ खेत की ओर गई थीं. उसी दौरान खेत किनारे पईन में पैर फिसल गया होगा जिससे दोनों एक साथ डूब गईं.

यह भी पढ़ें- In Pics: कैमरे की नजर से देखें दिल्ली में क्या कर रहे हैं नीतीश कुमार, हाथ में गुलदस्ता और सामने 'मिशन 2024'

लौट आईं सहेलियां

बताया जाता है कि दोनों बहनों के साथ और भी सहेलियां थीं मगर दोनों बहन को छोड़ कर सभी लौट आईं. खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को नजर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी गई. इसके बाद जाकर देखा तब तक दोनों की मौत हो गई थी. रामसूचित यादव की तीन बेटियां और दो बेटे हैं. बड़ी और उससे छोटी बहन की मौत हो गई है.

थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. घटना में दोनों बहनों की मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि दोनों बहनों ने कर्मा पर्व किया था. इसी को लेकर मिट्टी लाने गईं थीं. 

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Comment: नीतीश कुमार ने बताई RCP सिंह की 'हैसियत', कहा- पार्टी में अध्यक्ष बना दिया और वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget