एक्सप्लोरर

Nalanda Road Accident: बिहार के नालंदा में तेज रफ्तार ने ली जान, सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

Nalanda News: एक शख्स बाइक पर सवार था जबकि दो लोग मोपेड पर सवार थे. चंडी थाना क्षेत्र के दस्तूरपर मोड़ के पास यह घटना हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

नालंदा: जिले के चंडी थाना क्षेत्र के दस्तूरपर मोड़ के पास तेज रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली. घटना सोमवार (25 सितंबर) रात की है. दस्तूरपुर मोड़ के पास बाइक और मोपेड के बीच टक्कर के बाद यह घटना हुई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पर सवार दो लोगों और बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. तीनों को सदर अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की पहचान भागन बिगहा थाना के खोजा सराय निवासी चंद्रिका गोप के 27 वर्षीय पुत्र दुलारचंद यादव, चंडी के नैली गांव निवासी दिलीप सिंदूरिया के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और चंडी के लालगंज गांव निवासी राम केवट के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई. दुलारचंद यादव बाइक से था. वहीं नीतीश और राहुल मोपेड से थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना के बाद सैकड़ों लोग सदर अस्पताल पहुंच गए.

पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था दुलारचंद

घटना के संबंध में दुलारचंद के परिजनों ने बताया कि वो अपनी पत्नी मंती देवी को उसके मायके भीमसेन गांव से पहुंचा कर लौट रहा था. लौटने के दौरान दस्तूरपर मोड़ के समीप उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही मोपेड से हो गई. इलाज के लिए लोग तीनों को लेकर गए लेकिन सबकी रास्ते में ही मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर मौत की पुष्टि कर दी गई.

इस मामले में चंडी थाने की पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. यहां से तीनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: नहर में डूबने से गया की दो बच्चियों की मौत, कर्मा पर्व को लेकर जलाशय के पास जाने से हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget