एक्सप्लोरर

Blast in Nalanda: बिहार के नालंदा में जोरदार धमाका, 2 लोगों के जख्मी होने की खबर, SP-DM पहुंचे, FSL की टीम बुलाई गई

Eid 2023: ऐसा कहा जा रहा है कि धमाके के बाद लोगों ने भाग कर जान बचाई. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे. पहाड़पुरा की घटना है.

नालंदा: बिहार शरीफ के पहाड़पुरा मोहल्ले में शनिवार (22 अप्रैल) की दोपहर अचानक एक झोपड़ी में जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया. धमाके के बाद इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. हालांकि यह धमाका कैसे हुआ है यह अभी साफ नहीं हो सका है. इस घटना में दो लोगों के जख्मी होने की भी खबर है. घटनास्थल पर खून के निशान भी पाए गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है.

घटना को लेकर स्थानीय रामप्रवेश कुमार ने बताया कि धमाका बहुत जोरदार था. काफी तेज आवाज आई. फिलहाल उन्हें नहीं पता कि कितने लोग जख्मी हुए हैं. रामप्रवेश कुमार ने बताया कि जो घटना हुई है वह पहाड़पुरा मोहल्ले में ही है. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई. दो गाड़ी पुलिस करीब 15 से 20 मिनट के बाद आई.

Blast in Nalanda: बिहार के नालंदा में जोरदार धमाका, 2 लोगों के जख्मी होने की खबर, SP-DM पहुंचे, FSL की टीम बुलाई गई

बुलाई गई एफएसएल की टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच के लिए जिले के एसपी अशोक मिश्रा भी पहुंचे. उनके साथ डीएम शशांक शुभंकर भी पहुंचे. घटनास्थल की जांच की गई. एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग का धुआं निकलता दिख रहा है. हालांकि धमाका कितना जोरदार था इसकी जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम बुलाई गई है, लेकिन जहां धमाके की बात कही जा रही है वहां कहीं भी हमलोगों को जले हुए का निशान नहीं मिला है.

एसपी ने कहा कि प्रथमजृष्टया कहीं से ऐसा नहीं लग रहा है कि ब्लास्ट हुआ है. जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा. दो लोगों के जख्मी होने की बात कही जा रही है तो उन्हें ट्रेस किया जा रहा है. वह अभी हॉस्पिटल में नहीं हैं. उनकी तलाश हो रही है. जख्मी हुए हैं तो उनका बयान भी हमलोग लेंगे. आवाज का कारण हो सकता है क्योंकि धुआं दिख रहा है. 

एफएसएल की टीम ही बता पाएगी: डीएम

घटना को लेकर नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि बहुत ज्यादा कुछ डैमेज नहीं लग रहा है. देख कर हमलोगों को ब्लास्ट के जैसा कुछ भी नहीं लग रहा है. एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है. वही लोग आएंगे तो जांच कर बताएंगे. एक सवाल पर कि खून के छींटे दिख रहे हैं इस पर उन्होंने हामी भरी. कहा कि हमलोग साइंटिफिक तरीके से तो जांच नहीं कर पाएंगे. एफएसएल की टीम ही जांच कर बता पाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Top 5 News Headlines: सीएम ने दी ईद की मुबारकबाद, नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा हमलावर | पढ़ें बिहार की 5 बड़ी खबरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget