एक्सप्लोरर

Bihar News: रूठ कर मायके गई पत्नी तो पति ने रचा ली दूसरी शादी, फिर घर पर ताला लगाकर हुआ फरार

Nalanda mutual Dispute: नालंदा में एक पत्नी रूठ कर अपने मायके क्या गई कि पति ने दूसरी शादी ही कर ली. मामला थाने पहुंचा तो पुलिस पति को ढूंढने में जुटी है.

Husband Did Second Marriage: बिहार के नालंदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां हरनौत थाना इलाके के पोआरी गांव में पति और पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी अपने मायके चली गई. इधर उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है और पति अब घर में ताला लगाकर फरार है. अब पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची है.

दुधमुंहे बच्चे के साथ थाना पहुंची पत्नी

पति की दूसरी शादी करने की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की शाम दुधमुंहे बच्चे के साथ थाना पहुंची. यहां महिला हेल्प डेस्क की पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद सीधे मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी. पीड़ित महिला पोआरी के महादलित टोला निवासी बंगाली मांझी की पत्नी काजल देवी है.

बताया जाता है कि काजल की शादी 2021 में हुई थी, अब एक छोटा बच्चा है पति ईट भट्ठा पर कमाने जाते थे. इसी माह घरेलू बात पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी, इस पर पति बंगाली मांझी ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी. इसके बाद गुस्से में काजल अपने मायके चंडी थाना इलाके के गौढ़ा पर चली गई और कुछ दिन से वह मायके में ही रह रही थी. 

काजल देवी ने बताया है कि शुक्रवार को जानकारी हुआ कि मेरे पति किसी महिला से दूसरी शादी कर फरार हो गए है. इसी सूचना पर शनिवार को ससुराल पहुंचे मगर घर पर ताला लगा दिखा. गांव वालों और पड़ोसी से पता चला कि वो दूसरी शादी कर लिए हैं. इसके बाद न्याय की गुहार लगाने के लिए शाम में थाने आई. परिजनों ने बताया कि काजल की बंगाली मांझी से शादी में बेटी को दान स्वरूप तीस हजार रुपये भी दिये थे.

क्या है महिला पुलिस का कहना?

वहीं महिला पुलिस पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने बताई कि महिला ने आवेदन दिया गया है. जांच में पुलिस जुट गई है. पीड़ित ने बताया कि पति और पत्नी में विवाद हुआ था, इसके बाद पत्नी मायके चली गई. इधर पति ने दूसरी शादी कर ली है, पति से संपर्क किया जा रहा है, पत्नी के पास एक छोटा बच्चा भी है जल्द ही इस महिला को न्याय दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे अशोक चौधरी के घर, साथ में मनीष वर्मा भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget