एक्सप्लोरर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पति ने पत्नी और बच्चों को जलाया, 2 की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर, ये है मामला

Bihar Crime News: पूरा मामला बुधवार (5 जुलाई) रात का है. घटना के बाद से पति हिमांशु फरार है. महिला सोनम के पिता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ मोहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जला दिया. इस घटना में एक दो महीने के दुधमुंहे बच्चे की और पत्नी की मौत हो गई. वहीं आठ साल की बेटी गंभीर रूप से जख्मी है. पूरा मामला बुधवार (5 जुलाई) रात का है. गुरुवार (6 जुलाई) को इस मामले में मृतक महिला सोनम के पिता ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के बाद से पति हिमांशु फरार है. वह आर्मी का जवान बताया जा रहा है.

दर्ज एफआईआर में पिता ने महिला सोनम के पति हिमांशु कुमार, उसके पिता विपिन मिश्रा, सास रमा देवी और एक महिला बैंक कर्मी को आरोपित किया गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे अवैध संबंध है. सोनम के परिजनों ने कहा कि उनका दामाद हिमांशु एक लड़की के चलते अपनी पत्नी पर तलाक का दबाव दे रहा था. उसका किसी लड़की से संबंध है जो बैंक में काम करती है. जब सोनम ने उसे तलाक नहीं दिया तो पति ने उसे और अपने बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पति ने पत्नी और बच्चों को जलाया, 2 की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर, ये है मामला

सोनम के पिता ने बताई पूरी बात

इस घटना को लेकर सोनम के पिता ने कहा कि वह बुधवार को शहर आए थे. रात हो गई तो अपनी बेटी के यहां ही रुक गए. देर रात जब उनके दामाद और बेटी में कहासुनी हो रही थी तो उनकी नींद खुली. उन्होंने देखा कि उनके दामाद ने केरोसिन या पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. अस्पताल में ले जाने के बाद उनकी बेटी और उसके दो महीने के बेटे को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं आठ साल की बेटी का इलाज चल रहा है.  

इस मामले को लेकर एसकेएमसीएच थाना प्रभारी विजय प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. पति पर ही आरोप है कि उसने पेट्रोल या केरोसिन छिड़ककर आग लगाई है. अवैध संबंध का मामला है. लड़की के पिता ने आरोप लगाया है. इस घटना में पत्नी और बच्चे की मौत हो गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- Patna News: एक्शन में शिक्षा विभाग, पटना के सरकारी स्कूल में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget