एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'पिता ने नौकरी के लिए लिखवाई जमीन, बेटा घूम-घूमकर रोजगार की बात करता है'- ललन सिंह

Lalan Singh On Lalu Yadav: ललन सिंह मंगलवार को बिहार के मुंगेर पहुंचे थे. उन्होंने 40 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य बताया. कहा कि यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर मुंगेर पहुंचे एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह ने लालू यादव (Lalu Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर मंगलवार (09 अप्रैल) को करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि एक नेता युवराज तेजस्वी यादव हैं जो घूम-घूम कर कह रहे हैं रोजगार दे दिया, लेकिन आपके पिताजी जो बिहार के मुख्यमंत्री थे वो जमीन लिखवाकर नौकरी देते थे. नीतीश कुमार ने तो गांधी मैदान में खड़ा करके नियुक्ति पत्र बांटा है. 

ललन सिंह ने पीएम मोदी के कामों की तारीफ की. कहा कि इस बार के चुनाव में प्रधानमंत्री का नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास. एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि युद्ध का आगाज हो गया है. जब युद्ध होने वाला है तो उसका लक्ष्य भी निर्धारित हो जाता है.

'यह चुनाव देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का है'

ललन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने इस बार लोकसभा चुनाव में 400 का लक्ष्य निर्धारित किया है और बिहार में 39 सीट पर हम  लोग हैं. इस बार सिर्फ 40 सीटों पर जीत हासिल करनी है. इस बार दाएं-बाएं देखने की जरूरत नहीं है, सिर्फ मछली के तीर पर नजर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह चुनाव ना जेडीयू ना बीजेपी और ना लोक जनशक्ति पार्टी का है. यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है.

नीरज कुमार ने तेजस्वी को बताया फेल

वहीं जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर हमला किया. कहा, "कहते हैं कि हम नौकरी दिए हैं, लेकिन 17 माह हमने उन्हें नौकरी दी है. 17 महीने में फेल हो गए तो हम लोगों ने कहा जाकर पढ़ो. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो लोग आरजेडी को वोट देने के लिए कहें उससे बहस मत कीजिए. उनसे कहिए कि अभी जो 40 डिग्री का तापमान चल रहा है तो आप नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो बिजली दी है उसका कनेक्शन कटवा दें और अपने घर में लालटेन टांग दें. इसके बाद समझेंगे कि तुम आरजेडी के समर्पित कार्यकर्ता हो."

बता दें कि चौथे चरण में मुंगेर सीट पर चुनाव होने वाला है. मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक नगर भवन में हुई. बैठक में एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह, मुंगेर बीजेपी विधायक प्रणव कुमार यादव, तारापुर से जेडीयू के विधायक राजीव कुमार सिंह आदि शामिल हुए. 

ये भी पढ़ेंः रोहिणी आचार्य ने नहीं दी लालू यादव को किडनी? BJP का आरोप- सिर्फ सुर्खियां बटोरी जा रही, इसकी जांच हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget