एक्सप्लोरर

बिहार के सांसद को पसंद नहीं आया रेलवे का तोहफा, 'सोना-चांदी' मिला तो 'फायर' हो गए सुदामा प्रसाद

Sudama Prasad: सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरपर्सन सीएम रमेश को बीते दो नवंबर को पत्र लिखा है. पढ़िए उन्होंने पत्र के माध्यम से क्या कुछ कहा है.

Sudama Prasad Railway Gift: बिहार के आरा से सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे की ओर से मिले महंगे गिफ्ट जैसे सोना-चांदी को लौटा दिया है. गिफ्ट में जैसे ही सोना-चांदी मिला तो वे देखकर फायर हो गए. इस संबंध में सांसद ने रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरपर्सन सीएम रमेश को बीते दो नवंबर को पत्र लिखा है. अब जाकर यह मामला सामने आया है.

सांसद सुदामा प्रसाद को रेलवे संबंधी स्थायी समिति सदस्यों की बेंगलुरु तिरुपति से हैदराबाद तक की अध्ययन यात्रा के दौरान उन्हें उपहार में एक ग्राम सोने का सिक्का और 100 ग्राम चांदी का ब्लॉक दिया गया था. यह यात्रा 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2024 के बीच हुई थी. पत्र लिखकर सुदामा प्रसाद ने कहा है कि संसद सदस्यों और मेहमानों को फूल, शॉल, पेंटिंग और कुछ यादगार चीजें आम तौर पर उपहार के रूप में दी जाती हैं. महंगे गिफ्ट को उन्होंने अनैतिक बताया.

सांसद ने कहा- 'मुझे दुख हुआ'

सांसद ने कहा कि आरआईटीईएस और रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से दिए गए उपहारों से मुझे दुख हुआ है. पत्र में उन्होंने लिखा है, "आरआईटीईएस और रेल विकास निगम लिमिटेड के लोग मेरे कमरे में आए और दो बैग में यादगार चीजें भेंट कीं. मैं दिन भर के काम से थका हुआ था, इसलिए मैंने तुरंत नहीं देखा कि मुझे क्या दिया गया था. बाद में पता चला कि एक ग्राम सोने का सिक्का और 100 ग्राम चांदी का टुकड़ा दिया गया है. मैं हैरान रह गया."

सांसद ने कहा कि ऐसे समय में जब यात्री रेलवे सुरक्षा, बढ़ते किराए, सुविधाओं की कमी और भारतीय रेलवे की ओर से अपमानजनक व्यवहार जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, स्थायी समिति के सदस्यों को दिए गए ऐसे उपहार न केवल अनैतिक हैं, बल्कि आम जनता से संबंधित मुद्दों को उठाने से सांसदों को चुप कराने के लिए भ्रष्टाचार की सीमा तक है. रेलवे स्टेशनों पर सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं दिया जाता. उन्हें अनुबंध पर काम करने के लिए मजबूर किया जाता है. ठेकेदारों के हाथों उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने कहा, "हम जनप्रतिनिधि हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम सख्त सार्वजनिक नैतिकता और आचार संहिता का पालन करें. मैं समिति के सदस्यों के सामने मुझे उपहार के रूप में दिया गया सोना और चांदी लौटाना चाहता हूं. एक सांसद के साथ इस तरह के व्यवहार के लिए अपना असंतोष और गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं."

यह भी पढ़ें- Sitamarhi Mukhiya Murder: सीतामढ़ी में मुखिया की हत्या, पत्नी के साथ कार से जा रहे थे, बदमाशों ने बरसा दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget