एक्सप्लोरर

Biahr News: नालंदा में मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी, पइन से बरामद हुई दोनों की लाश

Nalanda News: शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. शव मिलने के सूचना पर छबिलापुर थाना और सिलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

Dead Dody Found In Nalanda: नालंदा सिलाव थाना इलाके के केसरी बिगहा गांव के पास मंगलवार (10 सितंबर) की सुबह मां और बेटे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैला गई. शव को सड़क किनारे पइन से बरामद किया गया है. शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. शव मिलने के सूचना पर छबिलापुर थाना और सिलाव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची फिर जांच में जुट गई.

सड़क पार करने के दौरान डूबने की आशंका

मृतका की पहचान केसरी बिगहा गांव के कमलेश प्रसाद के पत्नी सविता देवी और इनके 15 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव आने के लिए सड़क किनारे पइन में पानी को पार करना पड़ता है, पइन पार करने के दौरान मां और बेटा की डूबने से मौत हो गई होगी. मां बेटा दोनों किसी परिवार के यहां बीते दो दिन पहले गए हुए थे. परिवार के यहां से लौटने के बाद रात हो जाने के कारण अंधेरे में पइन पार कर सड़क पर चढ़ने के दौरान पाइन के गड्ढे में डूब गए, जिससे मौत हो गई.

मृतका के परिवार वालों ने बताया बताया कि मां का यह इकलौता पुत्र था. दोनों एक साथ परिवार के यहां गए थे, सोमवार की शाम परिवार के यहां से अपने गांव लौट रहे थे. रात होने के बाद भी दोनो नही लौटे तो परिवार वाले खोजबीन करने गए थे, मगर पता नहीं चला. आज सुबह पाइन की ओर गांव के ग्रामीण गए उसके बाद शव को देखा गया. इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है.

मामले में क्या बोले थाना प्रभारी?

सिलाव थाना प्रभारी इरफान खान ने बताया कि सुबह सूचना मिली की पइन में दो शव है. इस सूचना पर पुलिस पहुंची मगर पहले ही गांव के ग्रामीण शव को पइन से बाहर निकल चुके थे. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे पाइन है, जिसमें पानी भरा हुआ है. पइन पार करने के बाद पक्की सड़क आती है इसी दौरान मां और बेटा पाइन पार करने के दौरान डूब गए होंगे. शव की पहचान भी हो गई है. शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों की मृत्यु कैसे हुई.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मुजफ्फरपुर में कोचिंग सेंटर पर हथियार लेकर पहुंचा छात्र और छात्रा को मार दी गोली, मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget