एक्सप्लोरर

बिहार विधान परिषद चुनाव 2024: CM नीतीश और राबड़ी का रास्ता साफ, इन 9 सदस्यों की जा सकती है कुर्सी

Bihar MLC Election 2024: इस चुनाव में 21 विधायकों पर एक सदस्य का चयन होता है. उस हिसाब एनडीए के छह और महागठबंधन से पांच सदस्यों का चयन होगा. समझिए पूरी खबर.

पटना: चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू होगी और 11 मार्च अंतिम तारीख है. 21 मार्च को विधानसभा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और 5 बजे से उसी दिन गिनती होगी. बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की गई है. इनका कार्यकाल दो महीने में खत्म हो रहा है. 11 सदस्यों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी भी शामिल हैं जिनका कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है. हालांकि इन दोनों का चुनाव में रास्ता साफ है. समझिए पूरी खबर.

11 सदस्यों में नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रेमचंद्र मिश्रा, संजय झा, संतोष कुमार सुमन, मंगल पांडेय, खालिद अनवर, रामचंद्र पूर्वे, रामेश्वर महतो और संजय पासवान का नाम शामिल है जिनका कार्यकाल खत्म होने वाला है. द्विवार्षिक चुनाव में इस बार की परिस्थिति बदली हुई है. इस चुनाव में 21 विधायकों पर एक सदस्य का चयन होता है. उस हिसाब एनडीए के छह और महागठबंधन से पांच सदस्यों का चयन होगा.

2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के विधायकों की संख्या ज्यादा थी इसलिए जेडीयू की ओर से चार विधान पार्षद थे, लेकिन बीजेपी के पास संख्या कम थी तो तीन ही विधान पार्षद थे. इस बार समीकरण ठीक उल्टा है. बीजेपी के पास 78 विधायक हैं जबकि जेडीयू के पास 45 विधायक हैं. ऐसे में चार सदस्य बीजेपी से और दो सदस्य जेडीयू से होने की उम्मीद है.

किसकी बचेगी कुर्सी और किसकी जाएगी?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए यह तय माना जा रहा है कि उनकी विधान परिषद की सदस्यता बरकरार रहेगी. विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी की भी सदस्यता समाप्त नहीं होगी क्योंकि आरजेडी के पास 79 विधायक हैं. हालांकि इन दोनों के अलावा 9 सदस्यों पर संशय बना हुआ है.

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन जो विधान परिषद के सदस्य हैं और मंत्री बने हुए हैं उन्हें फिर मौका नहीं दिया जा सकता है. बड़ी वजह यह है कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं. अगर एक सीट भी हम पार्टी को दी जाती है तो निश्चित तौर पर संतोष सुमन चुनाव लड़ेंगे तो उनकी सीट भी खाली रहेगी, विधान परिषद के लिए उस पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी.

शाहनवाज हुसैन की भी उम्मीद कम दिख रही है. शाहनवाज हुसैन हमेशा से केंद्रीय चेहरे के रूप में रहे हैं. इस बार उन्हें भागलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है. इसके लिए वह तैयारी भी कर रहे हैं. शाहनवाज हुसैन को पार्टी ने 2020 में बिहार में मंत्री बनने का मौका दिया था. इसके लिए सुशील मोदी की जगह पर उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया गया था. उनकी जगह पर नए चेहरे आ सकते हैं. मंगल पांडेय के लिए भी संशय की स्थिति बनी हुई है क्योंकि वह दो बार लगातार विधान पार्षद रह चुके हैं. उनकी भी लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा बनी हुई है. संजय पासवान की जगह बीजेपी की ओर से नया चेहरा लाया जा सकता ऐसी चर्चा बनी हुई है.

राजनीतिक जानकार कैसे देख रहे हैं?

इन सबके बीच राजनीतिक जानकार अरुण कुमार पांडेय कहते हैं कि जेडीयू के संजय झा की सीट पहले ही खाली हो चुकी है और उन्हें राज्यसभा भेजा जा चुका है. जेडीयू कोटे से रामेश्वर महतो और खालिद अनवर विधान पार्षद बने हुए हैं लेकिन इस बार जेडीयू के खाते में कम सीट रहेगी, इसलिए इन दोनों का भी टिकट कटने की पूरी उम्मीद है. जेडीयू की ओर मुस्लिम का एक नया चेहरा विधान परिषद में आ सकता है.

अरुण पांडेय ने बताया कि प्रेमचंद्र मिश्रा को भी कांग्रेस फिर मौका नहीं दे सकती है. प्रेमचंद मिश्रा की जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है. रामचंद्र पूर्वे की उम्र ज्यादा हो चुकी है इसलिए आरजेडी इन्हें अब मौका नहीं देगी. उनकी जगह पर नए चेहरे आ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar: उपेंद्र कुशवाहा ने केके पाठक को बताया 'सनकी', CM नीतीश कुमार का नाम लेकर पूछ दी ये बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget