एक्सप्लोरर

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, देखें किसे कहां से दिया गया टिकट

JDU MLC Candidates List: एनडीए में जेडीयू 11 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. वहीं बीजेपी 12 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. एनडीए से एक सीट पशुपति कुमार पारस को दी गई है.

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कई पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है. मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से भी प्रत्याशियों का एलान कर दिया गया है. जेडीयू 11 सीटों पर लड़ रही है. इसको लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) ने घोषणा कर दी है. इसको लेकर पार्टी की ओर से मंगलवार को लिस्ट भी जारी कर दी गई है. बताया गया है कि किसे कहां से पार्टी ने टिकट दिया है. 

वाल्मीकि सिंह होंगे पटना से होंगे जेडीयू के प्रत्याशी
जेडीयू की ओर से जारी लिस्ट के राजधानी पटना से वाल्मीकि सिंह जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. नालंदा से रीना देवी उर्फ रीना यादव को टिकट देने का फैसला लिया गया है. भोजपुर एवं बक्सर से राधाचरण साह तो पश्चिमी चंपारण से राजेश राम जेडीयू के कैंडिडेट होंगे. गया, जहानाबाद और अरवल से मनोरमा देवी तो नवादा से सलमान रागीब को टिकट दिया गया है.

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए JDU ने घोषित किए अपने उम्मीदवार, देखें किसे कहां से दिया गया टिकट

मधुबनी से विनोद कुमार सिंह पर भरोसा
इसके अलावा मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. भागलपुर एवं बांका से विजय कुमार सिंह तो मधुबनी से विनोद कुमार सिंह जेडीयू से एमएलसी प्रत्याशी होंगे. मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा से संजय प्रसाद पार्टी के उम्मीदवार होंगे. 

यह भी पढ़ें- Women's Day 2022: समस्तीपुर की पूजा से मिलें, केले के रेशे से निर्मित वस्तुओं की दे रहीं ट्रेनिंग, 20 हजार महिलाएं आज खुश

बता दें कि बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं. बिहार एनडीए में बीजेपी-12, जेडीयू-11 और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. आरजेडी एवं वाम दल मिलकर 24 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. आरजेडी ने अपने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. लोजपा (रामविलास) ने 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले लड़ेगी.

09 मार्च को जारी होगी अधिसूचना
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 09 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. नामांकन की आखिरी तारीख 16 मार्च होगी. 17 मार्च तक प्रत्याशियों के पर्चों की जांच होगी. 21 मार्च तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है. 04 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. 07 अप्रैल को नतीजे आएंगे.

यह भी पढ़ें- Women's Day 2022: म्हारी छोरियां छोरों से कम है के... पढ़ें छपरा की वर्दी वाली सात बहनों की संघर्ष और सफलता वाली कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget