एक्सप्लोरर

पटना में 'लापता' कृषि अधिकारी की हत्या, पुलिस ने बरामद किया दफनाया शव

पूछताछ के दौरान पता चला कि दो-तीन लोगों ने मिलकर खुरपी (खेती में प्रयोग होने वाला औजार) से वार कर कृषि अधिकारी की हत्या करने के बाद उसके शव को मिट्टी में दफना दिया था.

पटना: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बैठक कर रहे हैं, लेकिन राज्य में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार के पटना में छह दिनों से लापता प्रखंड कृषि अधिकारी का शव रविवार को मिट्टी में गड़ी अवस्था से बरामद किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मसौढ़ी के कृषि अधिकारी अजय कुमार पटना के कंकड़बाग स्थित अपने आवास से 18 जनवरी को मसौढ़ी अपने कार्यालय जाने के लिए निकले थे, उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला. इसके बाद उनके परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस अभी उनको तलाश ही रही थी कि रविवार को उनका शव गौरीचक थाना क्षेत्र के साहब नगर के पास दरधा नदी के किनारे मिट्टी में गड़ा पाया गया. पटना सिटी के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि शक के आधार पर गोलू कुमार को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार लिया.

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि दो-तीन लोगों ने मिलकर खुरपी (खेती में प्रयोग होने वाला औजार) से वार कर कृषि अधिकारी की हत्या करने के बाद उसके शव को मिट्टी में दफना दिया था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण पैसे का लेनदेन और जमीन का मामला सामने आया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो से तीन आरोपी हैं, जिनकी गिरतारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कृषि पदाधिकारी अजय कुमार मूल रूप से लखीसराय के बड़हिया के रहनेवाले थे.

यह भी पढ़ें-

Weather Update: बिहार में फिलहाल नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे के चलते 27 जनवरी तक येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन

वीडियोज

Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
मोदी कैबिनेट का होगा विस्तार! इन दो केंद्रीय मंत्रियों का जाना तय? समझें पूरी बात
Embed widget