एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में दिनदहाड़े सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग, कोर्ट जा रहे युवकों को बनाया निशाना

Patna Firing: पटना में दिन दहाड़े नालंदा मेडिकल कॉलेज के पास दो युवकों पर गोलियों बरसाई गईं. इस घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए. मामले की जांच जारी है.

Youth Shot In Patna: लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है और कल मतगणना होनी है. उससे पहले राजधानी पटना में आपराधिक घटनाओं का दौर जारी है. राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास सोमवार (03 जून) को दिनदहाड़े दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी, जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है .

एनएमसीएच के पास हुई गोलीबारी

गोलीबारी का यह मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के एनएमसीएच के पास का है. जहां अपराधियों ने दो युवकों को गोली मारी है. एक युवक को उसके पैर में एक गोली और पीठ में दो गोली यानी कुल तीन गोली मारी गई है. दूसरे व्यक्ति को भी दो गोली मारी गई है. दोनों युवकों को गोली मारकर अपराधी दिन के उजाले में भी बड़े ही आराम से पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. जिन दो युवकों की गोली मारी गई है, उनकी पहचान चौक थाना क्षेत्र के रहने वाले  सूरज गोप और लल्लू कुमार रूप में हुई है.

सिटी व्यवहार न्यायालय जा रहे थे दोनों

जानाकरी के मुताबिक कोर्ट में तारीख पड़ने पर सूरज अपने दोस्त लल्लू के साथ पटना सिटी व्यवहार न्यायालय जा रहा था, इसी दौरान आलमगंज थाना क्षेत्र के एनएमसीएच रोड काली मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. सिटी एएसपी सरथ एस आर ने बताया कि दो युवकों को गोली मारी गई है, जिसमें एक का इलाज़ एनएमसीएच में जबकि दूसरे का इलाज राजेश्वर नर्सिंग होम में चल रहा है. उनमें से एक युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है. मौके वारदात से खोखे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ेंः Patna News: पटना में दिनदहाड़े बैंक से 14 लाख की लूट, स्टाफ और ग्राहक को बाथरूम में किया बंद

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget