एक्सप्लोरर

BPSC छात्रों और सरकार के टकराव के बीच CM नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, 'पेपर लीक के कोई सबूत नहीं'

Vijay Kumar Chaudhary: मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एक साजिश के तहत प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैलाई गई. किसी को नहीं पता कि यह कहां और किसके पास लीक हुआ.

Minister Vijay Kumar Chaudhary: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी हाल ही में आयोजित की गई एक प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर जारी अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने मंगलवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है. इस विवाद को खत्म करने के लिए मुख्य सचिव द्वारा प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) का यह बयान आया है. चौधरी राज्य मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक हैं.

विजय कुमार चौधरी ने क्या कहा?

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार इससे ज्यादा स्पष्टता से काम नहीं कर सकती. शीर्ष अधिकारी ने पीड़ित पक्ष की बात को ध्यान से सुना, लेकिन मेरी जानकारी के अनुसार अभी तक प्रश्नपत्र लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है.’’ मंत्री ने कहा, ‘‘यही लोक सेवा आयोग का भी कहना है. एक परीक्षा केंद्र पर कुछ गड़बड़ी हुई थी और प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा का आदेश दिया गया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक साजिश के तहत प्रश्नपत्र लीक होने की अफवाह फैलाई गई, लेकिन किसी को नहीं पता कि यह कहां और किसके पास लीक हुआ। इसके पीछे जो लोग हैं, उन्होंने युवा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। उन्हें बेनकाब किया जाना चाहिए.’’ मंत्री का बयान बीपीएससी के जरिए इस मामले में अपनाए गए रुख के ही अनुरूप माना जा रहा है.

बता दें कि संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी. राज्य की राजधानी स्थित बापू परीक्षा परिसर में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार किया था. आयोग ने 10,000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा कराने का आदेश दिया है, जिन्हें चार जनवरी को शहर के विभिन्न केंद्रों पर पुनः परीक्षा देने के लिए कहा गया है.

हालांकि, आयोग का यह भी मानना ​​है कि बिहार के शेष 911 केंद्रों पर परीक्षा ठीक से आयोजित की गई और इस परीक्षा में शामिल पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई, लेकिन अभ्यर्थियों के एक वर्ग ने ‘‘समान अवसर’’ सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर फिर से परीक्षा का आदेश दिये जाने की मांग करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है.

बिहार के विधानसभा चुनावों से एक वर्ष से भी कम समय पहले शुरू हुए इस आंदोलन को राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें प्रशांत किशोर के जरिए जन सुराज पार्टी भी शामिल है. किशोर ने रविवार को एक प्रदर्शन का नेतृत्व किया और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे एक जनवरी तक अपना धैर्य बनाए रखें। उन्होंने कहा था कि अगर सरकार सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो वे अपना आंदोलन फिर से शुरू करें.

पुलिस ने प्रशांत किशोर और उनके पार्टी के एक अन्य नेता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया. इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेताओं ने ‘‘राजभवन तक मार्च निकालने’’ का प्रयास किया, लेकिन पुलिस उनकी कोशिश का नाकाम कर दिया. वामपंथी पार्टी के साथ सहयोगी दल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भी मार्च में शामिल हुए. 

भाकपा माले ने भी किया था विरोध प्रदर्शन

भाकपा (माले) लिबरेशन ने एक बयान में आरोप लगाया कि पुलिस ने मार्च में भाग लेने वालों के साथ ‘‘दुर्व्यवहार’’ किया. मार्च में आरा के मौजूदा सांसद सुदामा प्रसाद और विधान परिषद सदस्य शशि यादव शामिल थे. बाद में पार्टी ने कहा कि ‘‘राजभवन से प्राप्त प्रस्ताव पर’’ पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में की गई मांगों में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल में भाकपा (माले) लिबरेशन के विधायक दल के नेता महबूब आलम, कांग्रेस के शकील अहमद खान, भाकपा के राम रतन सिंह और माकपा के अजय कुमार शामिल थे. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Police: सासाराम में पुलिस की गोली से युवक की मौत पर एक्शन, अब मामले की जांच करेगी CID

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget