एक्सप्लोरर

Supaul News: सुपौल नगर परिषद कार्यालय में लगी भीषण आग, स्टोर रूम को भारी नुकसान, मची अफरातफरी

Supaul Massive Fire Broke Out: अगलगी की घटना सुबह की है. ऐसे में सुबह होने के कारण नगर परिषद में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था. आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चला है.

Supaul Massive Fire Broke Out: सुपौल नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार (20 सितंबर) की सुबह भीषण आग लग गई. कार्यालय के स्टोर रूम में अचानक आग लगने से कई सामान जलकर राख हो गए. अगलगी की घटना के बाद नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए. आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चला है. स्टोर रूम में सफाई एवं छिड़काव के लिए उपयोग किया जाने वाला केमिकल रखा गया था. इसके साथ पेंट और कुछ जरूरी सामान रखे गए थे. 

घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में लगी आग से काफी सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नगर परिषद के महत्वपूर्ण कागजात या दस्तावेजों को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं. फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत बुलाया गया. टीम ने काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया. 

जांच के बाद पता चलेगा कैसे लगी कार्यालय में आग

उधर आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है. इस मामले में चेयरमैन राघवेंद्र झा ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है या फिर किसी अन्य कारण से, इसकी जांच की जा रही है. वहीं इस घटना से नगर परिषद कार्यालय में अफरातफरी मच गई. आग लगने के पीछे की सही वजह और नुकसान की सही जानकारी के लिए प्रशासनिक जांच की मांग की गई है.

सुबह होने के कारण मौजूद नहीं था कोई स्टाफ

अगलगी की घटना सुबह की है. ऐसे में सुबह होने के कारण नगर परिषद में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था. इसके कारण जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. क्षति का आकलन किया जा रहा है. घटना के समय कार्यपालक पदाधिकारी की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- नवादा कांड पर जीतन राम मांझी का विपक्ष पर पलटवार, 2005 के पहले 'डील' वाली घटना को किया 'डिकोड'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget