एक्सप्लोरर

बिहार: सोनपुर रेल मुख्यालय के कई कर्मी कोरोना संक्रमित, दफ्तर को 2 दिनों के लिए किया गया बंद

अनुमंडल चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनमें छह यात्री भी शामिल हैं. जबकि आठ रेलवे कर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद रेलवे ने सुरक्षा मद्देनजर यह कदम उठाया है.

हाजिपुर: देश भर में फिर एक बार कोरोना संक्रमण ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. रोजाना कोरोना के सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. बिहार में भी कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. राजधानी पटना की स्थिति सबसे खराब है. वहीं, अन्य जिलों में भी नए मरीज मिल रहे हैं. इसी क्रम में पटना से सटे वैशाली जिले में भी कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. जिले के सोनपुर स्थित पूर्वी मध्य रेल के हेड ऑफिस में सीनियर ऑफिसर सहित 10 रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद मंडल मुख्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं, रेलवे कालोनी को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है.

शुरू किया गया सेनेटाइजेशन का काम 

बता दें कि सोनपुर के रेल मुख्यालय में बीते दिनों आठ रेलकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. हालांकि उस वक्त बात को उतनी गंभीरता से नहीं लिया गया था. लेकिन शनिवार को रेलवे मुख्यालय के सीनियर अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यालय को 2 दिनों तक बंद कर, सेनेटाइजेशन का काम शुरू किया गया है. वहीं, कई रेलकर्मियों और उनके परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सोनपुर बटबट्टा रेलवे कालोनी को कैंटोंमेंट जॉन घोषित कर दिया गया है.

सुरक्षा के मद्देनजर उठाया ये कदम

इस संबंध में सोनपुर के अनुमंडल चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिनमें छह यात्री भी शामिल हैं. जबकि आठ रेलवे कर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद रेलवे ने सुरक्षा मद्देनजर यह कदम उठाया है.

गौरतलब है कि राज्य में कोरोन के बढ़ते मामले को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पीसी की थी. इस दौरान उन्होंने एलान किया था कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सूबे के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान को अगले 1 सप्ताह के लिए बंद रहेंगे.

इसके साथ ही कोरोना को लेकर आम लोगों के मूवमेंट पर भी पांबन्दी लगाई गई है. सरकारी आदेश के अनुसार राज्य में 30 अप्रैल तक अब दुकानें शाम के 7:00 बजे तक ही खुलेंगे. वहीं, होटल-रेस्टोरेंट शाम के 7:00 बजे के बाद भी खुले रहेंगे. इसके अलावा सिनेमा हॉल में 50% लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति होगी. सभी धार्मिक स्थलों पर 30 अप्रैल आम लोगों के प्रवेश को वर्जित किया गया है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: अरवल में एक ही गांव के 28 लोग कोरोना संक्रमित, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पश्चिम बंगाल सरकार पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कहा- जल्द बंगाल से ‘गुंडा राज’ हो जाएगा खत्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget