एक्सप्लोरर

Bihar Constable Recruitment: मोतिहारी में सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र से मुन्ना भाई गिरफ्तार, दूसरे की जगह पर दे रहा था एग्जाम

Constable Recruitment Exam: गोपाल साह विद्यालय परीक्षा केंद्र से मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर नगर थाना ले जाया गय, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Man Arrested In Constable Recruitment Exam: मोतिहारी में रविवार 18 अगस्त को सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र से एक मुन्ना भाई गिरफ्तार हुआ है, जो दूसरे की जगह पर एग्जाम दे रहा था. सिपाही के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में मोतिहारी शहर के गोपाल साह उच्च विद्यालय में एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार मुन्ना भाई ने अपना नाम राकेश कुमार बताया है, जो बमबम झा की जगह गोपाल साह उच्च विद्यालय में परीक्षा दे रहा था.

व्यक्ति बमबम झा की जगह दे रहा था परीक्षा

गोपाल साह विद्यालय परीक्षा केंद्र से मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर नगर थाना ले जाया गया. जहां प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है. वह व्यक्ति बमबम झा की जगह पर परीक्षा में शामिल हुआ था. गिरफ्तार व्यक्ति पटना के मसौढ़ी का रहने वाला है. वहीं पुलिस पूछताछ में जुटी है ताकि किसी गैंग के साथ सहभागिता का खुलासा हो सके. इससे पहले की दो परीक्षा में भी कई जिलों में लोग डिवाइस के साथ पकड़े गए थे, जिसकी जांच भी अभी चल रही है.

सिपाही भर्ती परीक्षा में मुन्ना भाई की गिरफ्तारी में मोतिहारी ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया गिरफ्तार मुन्ना भाई पटना के मसौढ़ी का रहने वाला है,जो सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी बमबम झा की जगह राकेश कुमार परीक्षा दे रहा था. मिली जानकारी के बाद के बाद परीक्षा केंद्र पर हस्ताक्षर एवं फोटो की मिलान किया गया तो नहीं मिला जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आगे मामला में जांच चल रही है. किसी गैंग के साथ कनेक्शन पर विशेष ध्यान देते हुए जांच की जा रही है. 

ईओयू ने जारी किया है हेल्प लाइन नंबर

पूरे बिहार में इन दिनों सिपाही भर्ती की परीक्षा चल रही है, जिसे लेकर ईओयू ने इस बार सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. कदाचार और गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना देने लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया किया गया है. दरअसल इससे पहले एक बार ये परीक्षा पेपर आउट होने के कारण रद्द हो चुकी है, जिसे अब दोबारा लिया जा रहा है. पुलिस भर्ती की आखिरी परीक्षा 28 अगस्त को होगी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार के राज्यपाल ने नीतीश कुमार को दिया अजातशत्रु का खिताब, कहा- इनसे देश के बाकी मुख्यमंत्री सीख लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget