एक्सप्लोरर

Samrat Choudhary Statement: सम्राट चौधरी के 'ज्ञान' पर महागठबंधन का पारा हाई, तेजस्वी बोले- 'जो भी सुनेगा वो…'

Samrat Choudhary Controversial Statement: तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग देश के इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता

पटना: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) पर महागठबंधन के नेताओं का पारा हाई है. पटना में रविवार (27 अगस्त) को 'तुलसी के राम' कार्यक्रम में देश की आजादी पर विवादित बयान देकर सम्राट चौधरी ने बिहार की राजनीतिक गलियारे में बवाल मचा दिया है. सम्राट ने कहा है कि वह 1947 की स्वतंत्रता को मानने वाले नहीं हैं. उनका मानना है कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति के बाद 1977 में गठित सरकार से ही सही मायनों में देश को आजादी मिली है.

इस बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि हमारा देश कब आजाद हुआ है. 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. झंडा फहराया जाता है. जो लोग सुनेगा वह इस बयान पर हंसेगा. यह सब बकवास बयान है. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग देश के इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग इधर की बात करते हैं. मुद्दे की कोई बात नहीं करते हैं, इसलिए इन सब बयानों का कोई मायने नहीं है और इस से कोई फर्क भी नहीं पड़ता है.

जेडीयू ने कहा- सम्राट को ज्ञान का अभाव

सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी सम्राट चौधरी के बयान पर जमकर हमला किया. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी ऐसे फर्जी डिग्री वाले को प्रदेश अध्यक्ष बनाई हुई है जिसे ज्ञान का अभाव है. सम्राट चौधरी ने देश की आजादी में जिन्होंने बड़ी भूमिका निभाई उन स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों का अपमान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जुबान खोलना चाहिए कि 1947 में जो देश आजाद हुआ था उसको नहीं माना जाएगा?

नीरज कुमार ने कहा कि यह लोग नाटक कर रहे हैं. देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाते हैं और बिहार का प्रदेश अध्यक्ष कहता है कि 1947 की आजादी को हम नहीं मानते हैं. राजनीति में ऐसे ज्ञान देने वालों को डूब मरना चाहिए, लज्जा लगनी चाहिए और शर्मसार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने वाले को दंडित करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Samrat Choudhary Statement: सम्राट चौधरी के आजादी वाले बयान पर CM नीतीश की पहली प्रतिक्रिया, कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
नालंदा में घर में घुसकर छोटी यादव की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले जमानत पर आया था बाहर
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget