एक्सप्लोरर

Bihar Government Floor Test: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने विशेष सत्र बुलाने की इजाजत दी, 24 अगस्त को होगा फ्लोर टेस्ट

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज बताया कि सदन का विशेष सत्र बुलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का अनुरोध स्वीकार कर लिया है. नई सरकार का 24 अगस्त को सदन में फ्लोर टेस्ट होगा.

Bihar New Government: नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुवाई वाली महागठंबधन सरकार का फ्लोर टेस्ट 24 अगस्त को होगा. बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने गुरुवार बताया कि सदन का विशेष सत्र बुलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय का अनुरोध स्वीकार कर लिया है. विशेष सत्र के दौरान नई सरकार को सदन में बहुमत साबित करना होगा. विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ महागठबंधन के विधायकों ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की मांग की है.

विजय कुमार सिन्हा दिल्ली जाने वाले हैं लेकिन उन्होंने बताने से इनकार कर दिया कि क्या दिल्ली दौरे में शीर्ष नेतृत्व के साथ कोई बैठक होगी. विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र को स्वीकृति दे दी है. मैं दिल्ली जा रहा हूं और परसों वापस आऊंगा. मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि मैं एक संवैधानिक पद पर आसीन हूं.’’ 

राज्य में सत्तारूढ़ नए गठबंधन के सूत्रों का कहना है कि, मुख्यमंत्री के फिर से शपथ लेने और उनके मंत्रिमंडल में तेजस्वी यादव के एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को हुई दो सदस्यीय कैबिनेट की बैठक में नए सत्र के कार्यक्रम पर चर्चा की गई. नए सत्तारूढ़ गठबंधन में कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस शामिल हैं और उसे बाहर से वाम दलों का समर्थन प्राप्त है.

24 अगस्त को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र

बहरहाल, विधानसभा का 24 अगस्त को सत्र बुलाने की पुष्टि करने वाली कैबिनेट अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है. सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद का विस्तार अगले सप्ताह होने की संभावना है. मुख्यमंत्री ने इससे पहले दिन में संवाददाताओं से कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार 15 अगस्त के बाद होगा. इस बीच राज्य में कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि नए मंत्रिमंडल में पार्टी के प्रतिनिधित्व पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा, ‘‘कांग्रेस में संख्या और नाम हमेशा पार्टी आलाकमान के स्तर पर तय किए जाते हैं.

Bihar New Government: बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ तेजस्वी यादव को मिली Z प्लस सिक्योरिटी, गृह विभाग ने बढ़ाई सुरक्षा

नई कैबिनेट में 35 मंत्रियों को मिल सकती जगह

हम इसका इंतजार कर रहे हैं.’’ नए मंत्रिमंडल में लगभग 35 मंत्री शामिल किए जाने की संभावना है, जिनमें से 16 राजद के होने की संभावना है. विधानसभा में संख्या बल के आधार पर राजद सबसे बडी पार्टी है. जदयू से 13, कांग्रेस से चार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से एक मंत्री को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है.

Bihar Politics: CM नीतीश के सामने बड़ी चुनौती, जीतनराम मांझी के बाद अब कांग्रेस विधायक ने मांगे 4 मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget